हल्दी दूध पीने के फायदे। रोज हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है?


हल्दी दूध पीने के फायदे

हल्दी वाला दूध जिसे हम आम भाषा में गोल्डन मिल्क भी कहते है, भारतीय घरो में सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है l सर्दी-खांसी से लेकर अंदरूनी कमजोरी तक, हल्दी दूध को एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है l इसमें हल्दी के औसधि गुड़ और दूध की ताकत मिलकर हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते है l

H2. इम्युनिटी मजबूत करता है

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने में मदद करता है l रोज हल्दी दूध पीने से सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है l

H2. सर्दी-खांसी में राहत

रात में सोने से पहले हल्दी दूध पीने से गले की खरास, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है l यह आपके बलगम को कम करने में सहायक है l

H2. हड्डियों और जोड़ो के लिए फायदेमंद

दूध में कैल्शियम और हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुड़ मिलकर जोड़ो के दर्द और सूजन को कम करते है l यह हड्डियों को मजबूत बनाता है l

H3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

हल्दी वाला दूध पीने से हमारे पेट की गैस, अपच और जलन जैसी समस्याएं कम होती है l यह आंतो को स्वस्थ रखने में मदद करता है  l

H3. अच्छी नीद में मददगार 

रात में हल्दी दूध पीने से दिमाग शांत रहता है और नीद अच्छी आती है l तनाव और थकान भी कम होती है l

H4. हल्दी दूध कैसे पिए? 

- एक गिलास गर्म दूध लें 
- उसमे आधा चम्मच हल्दी मिलाये 
- चाहे तो थोड़ा-सा काली मिर्च या शहद भी मिला सकते है l

हल्दी दूध एक सरल लेकिन असरदार घरेलु उपाय है l अगर इसे सही मात्रा में और नियमित रूप से पिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है l हालाँकि किसी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post