हमेशा से ही (खासकर भारत में) दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है l लेकिन क्या आप जानते है की रात में दही खाना हर किसी के लिए सही नहीं होता है l बहुत से लोग बिना सोचे-समझे रात में दही खा लेते है, जिससे कुछ समस्याएं हो सकती है l
👉 रात में दही खाने के नुकसान
1. सर्दी-जुकाम का खतरा
दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए रात में खाने से सर्दी या गले की समस्या हो सकती है l
2. पाचन में दिक्कत
रात में हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे दही ठीक से पच नहीं पाता l
3. बलगम (कफ) बढ़ सकता है
दही खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है, खासकर अगर आपको पहले से एलर्जी है l
4. गले में खरास
कुछ लोगो को रात में दही खाने से गले में खरास या भारीपन महसूस होता है l
5. वजन बढ़ने का खतरा
अगर रात में ज्यादा दही खाया जाए, तो यह वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है l
👉 क्या सभी के लिए नुकसानदायक है?
👉 नहीं❌
- अगर आपका पाचन अच्छा है
- और आप कम मात्रा में खाते हैं
👉 तो आप कभी-कभी दही खा सकते है l
👉 सही तरीका क्या है?
👉 दही खाने का सही समय- दिन में (दोपहर में सबसे अच्छा)
👉 अगर रात में खाना हो- दही में थोड़ा काली मिर्च या चीनी मिलाकर खाएं l
