ज्यादा देर बैठने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? ये नुकसान जानकर आप चौंक जायेंगे

 

ज्यादा देर बैठने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग घंटो बैठे रहते है चाहे पढाई करते हुए, मोबाइल चलाते हुए या ऑफिस का काम करते समय l लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा देर बैठना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहते है, तो इसे हल्के में न लें l

👉 ज्यादा देर बैठने के नुकसान

1. वजन बढ़ना

ज्यादा देर बैठने से हमारे शरीर की कैलोरी बर्न नहीं होती, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है l

2. कमर और पीठ दर्द

लगातार बैठने से कमर और पीठ पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द होने लगता है l

3. पाचन ख़राब होना

लंबे समय तक बैठने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है l

4. दिल की बीमारी का खतरा

ज्यादा देर बैठने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है l

5. मांसपेशियो में कमजोरी

शरीर एक्टिव न रहने से मांसपेशिया कमजोर होने लगती है l

6. थकान व सुस्ती

ज्यादा बैठने से हमारा शरीर सुस्त हो जाता है, और हमेशा थकान महसूस होती है l

👉 कब सावधान होना चाहिए?

- रोज 6-8 घंटे से ज्यादा बैठे रहना

- कमर में लगातार दर्द होना

- शरीर भारी और सुस्त लगना

👉 ऐसे में अपनी आदत बदलना जरुरी है l

👉 फिर करें क्या?

- हर 30-40 मिनट में उठकर 5 मिनट चलें

- रोज हल्की एक्सरसाइज करें

- लम्बे समय तक एक ही जगह न बैठे

- सही posture में बैठे l

Post a Comment

Previous Post Next Post