आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाए? जानिए घरेलु और आसान तरीके

 

आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाए?

आजकल लोग खासकर जो छोटे छोटे बच्चे है वो अभी से बहुत ज्यादा मोबाइल और टीवी का उपयोग कर रहे जिसके कारण उनकी आँखें कमजोर हो रही है l घंटो तक स्क्रीन देखने की वजह से आँखों में जलन, धुंधलापन और कमजोरी महसूस होने लगती है l कई लोग सोचते है कि क्या आँखों की रोशनी सच में बढ़ाई जा सकती है?

सच तो ये है की अगर समस्या हल्की है और आँखे थकान की वजह से कमजोर लग रही है, तो सही देखभाल से काफी सुधार किया जा सकता है l

👉 आँखों की रोशनी कम क्यों होती है?

- लगातार मोबाइल या कंप्यूटर देखने से

- नींद की कमी

- पोषण की कमी

- धूल-मिट्टी या प्रदुषण

- उम्र बढ़ना

👉 आँखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय

1. सही खान-पान

गाजर, पालक, टमाटर, आंवला और हरी सब्जियां आँखों के लिए बहुत ही फ़ायदेमन्द होती है l इनमे विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आँखों को मजबूत बनाते है l

2. 20-20-20 नियम अपनाए

हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फिट दूर देखे l इससे आँखों को आराम मिलता है l

3. पूरी नींद लें

कम से कम 7-8 घंटे की नींद आँखों की थकान दूर करती है l

4. आँखों की एक्सरसाइज

आँखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं धीरे-धीरे घुमाएं l इससे मांसपेशियां मजबूत होती है l

5. ठंडे पानी से धोएं

दिन में 2-3 बार आँखों को ठन्डे पानी से धोने से ताजगी बनी रहती है l

👉 कब डॉक्टर से मिलें?

अगर बार-बार धुंधला दिखे, सिरदर्द हो या चश्मे का नंबर तेजी से बढे, तो नेत्र विशेषज्ञ से जाँच जरूर कराएं l

Post a Comment

Previous Post Next Post