आज के समय में "कैंसर" शब्द सुनते ही मन में डर बैठ जाता है l बहुत से लोग सोचते है कि कैंसर होना किस्मत की बात है और इससे बचा नहीं जा सकता l लेकिन सच्चाई यह है कि हर कैंसर को पूरी तरह रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन बहुत हद तक कैंसर से बचाव संभव है l कई रिसर्च और डॉक्टरों की माने तो हमारी गलत जीवनशैली और आदतें कैंसर का खतरा बढ़ा देती है l अगर समय रहते सही कदम उठाये जाए, तो जोखिम काफी कम किया जा सकता है l
कैंसर क्यों होता है?
कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती है l इसके पीछे कई कारण हो सकते है, जैसे:
- तम्बाकू और शराब का सेवन
- गलत खान-पान
- प्रदुषण
- तनाव
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- कुछ मामलो में आनुवंशिक कारण
कैंसर से बचने के आसान और जरुरी उपाय
1. तम्बाकू और शराब से दुरी
तम्बाकू (सिगरेट, गुटखा, खैनी) कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है l अगर आप सच में कैंसर से बचना चाहते है, तो तम्बाकू और शराब से दुरी बनाना सबसे जरुरी कदम है l
2. संतुलित और प्राकृतिक आहार लें
आप जो खाते है, वही आपको सेहत बनाता या बिगाड़ता है l
- हरी सब्जियां
- ताजे फल
- दालें और साबुत अनाज
- कम तला-भुना भोजन
ये सब शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाते है l
3. रोज थोड़ी एक्सरसाइज करें
हर दिन 30 मिनट टहलना, योग या हल्की एक्सरसाइज करना हमारे शरीर को एक्टिव रखता है l इससे मोटापा कम होता है और कैंसर का खतरा भी घटता है l
4. वजन कण्ट्रोल में रखे
ज्यादा वजन या मोटापा कई तरह के कैंसर से जुड़ा हुआ है l इसलिए वजन को कण्ट्रोल में रखना बहुत जरुरी है l
5. तनाव कम करें
लगातार तनाव में रहने से शरीर कमजोर होता है l ध्यान, प्राणायाम और अच्छी नीद तनाव कम करने में हमारी मदद करते है l
6. समय-समय पर जाँच कराएं
कई बार कैंसर के शुरूआती लक्षण हल्के होते है l अगर समय पर जांच हो जाए, तो इलाज आसान हो जाता है l
क्या हर कैंसर से बचा जा सकता है?
दोस्तों अगर मैं साफ़ शब्दो में कहे तो हर कैंसर से 100% बचाव संभव नहीं, लेकिन आप एक सही जीवनशैली अपनाकर गलत आदतों से दूर रहकर, समय पर जांच कराकर कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है l
दोस्तों, कैंसर कोई एक दिन में होने वाली बीमारी नहीं है l यह धीरे-धीरे गलत आदतों की वजह से बढ़ता है l अगर आज से ही आप अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो आप खुद को और अपने परिवार को भी इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते है l स्वस्थ जीवनशैली ही कैंसर से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी है l
