शाकाहारी लोगो के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत

 

शाकाहारी लोगो के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत

आजकल बहुत से लोग शाकाहारी है और उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है की वेज में प्रोटीन कहाँ से मिलेगा l तो घबराने की बिलकुल जरुरत नहीं है, शाकाहारी खाने में भी भरपूर प्रोटीन मिलता है l

1. दालें

अरहर दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और चना दाल प्रोटीन का अच्छा श्रोत है l रोज एक कटोरी दाल खाने से शरीर को जरुरी ताकत मिलती है l

2. चना और भुना चना

काला चना और भुना चना सस्ता, आसान और हाई प्रोटीन फ़ूड है l सुबह या शाम स्नैक में इसे लिया जा सकता है l

3. सोयाबीन

सोयाबीन को वेज प्रोटीन किंग भी कहा जाता है l इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है l

4. पनीर

पनीर न सिर्फ प्रोटीन देता है बल्कि हड्डियों और मांसपेशियो के लिए भी अच्छा होता है l

5. दूध और दही

दूध, दही और छाछ रोज लेने से शरीर को प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी मिलता है l

6. मूंगफली और मूंगफली का मक्खन

मूंगफली में प्रोटीन और अच्छे फैट दोनों होते है l इसे भूनकर या दाने के रूप में खाया जा सकता है l

7. बीज

कद्दू के बीज, अलसी, तिल और सूरजमुखी के बीज भी अच्छे वेज प्रोटीन सोर्सेज है l

अगर आप शाकाहारी है तो भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी, बस सही चीज़ें सही मात्रा में खानी होगी l रोज के खाने में दाल, चना, दूध, दही और बीज शामिल करे l

Post a Comment

Previous Post Next Post