क्या सिर्फ Veg खाना शरीर के लिए काफी है? जानिए सच्चाई

क्या सिर्फ Veg खाना शरीर के लिए काफी है?

आज के समय में ज्यादातर लोग यह सवाल पूछते है कि क्या केवल शाकाहारी  (Veg)  खाना खाकर हम पूरी तरह स्वस्थ रह सकते है? क्युकी एक तरफ लोग Veg Diet को Healthy मानते है, वही दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि बिना मांस खाये शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है l

शाकाहारी भोजन क्या होता है?

शाकाहारी भोजन में हम सब्जिया, दालें, अनाज, फल, दूध, दही, पनीर, बीज और मेवे खाते है l यह भोजन प्राकृतिक होता है और पचाने में भी आसान माना जाता है l

क्या Veg Diet से शरीर को पूरा पोषण मिलता है?

हाँ, बिलकुल मिलता है, लेकिन एक शर्त के साथ- अगर आपका Veg खाना संतुलित हो l
शाकाहारी भोजन से हमें ये पोषक तत्व मिलते है:

1. प्रोटीन-  दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर

2. कार्बोहाइड्रेट्स- रोटी, चावल, दलिया

3. हेल्थी फैट्स- मूंगफली, बादाम, अखरोट

4. विटामिन और मिनरल्स- फल, हरी सब्जिया

5. फाइबर- सलाद, फल, साबुत अनाज

अगर ये सब चीज़ें रोज की थाली में हो, तो शरीर स्वस्थ रहता है l

सिर्फ Veg खाने के फायदे

जो लोग नियमित रूप से शाकाहारी भोजन करते है, उनमे अक्सर:

- पाचन तंत्र बेहतर रहता है 

- वजन कण्ट्रोल में रहता है 

- दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है 

- कब्ज और गैस की समस्या कम होती है 

- शरीर हल्का और एक्टिव महसूस करता है 

इसलिए कई डॉक्टर भी Healthy Veg Diet की सलाह देते हैं l

क्या Veg Diet में कोई कमी हो सकती है?

अगर सही जानकारी न हो, तो कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जैसे: 

- Vitamin B12 

- Vitamin D 

- Iron

लेकिन घबराने की बात नहीं है l इनकी पूर्ति दूध, दही, धुप, हरी सब्जिया और जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट से की जा सकती है l

स्वस्थ रहने के लिए Veg Diet कैसी हो?

अगर आप सिर्फ Veg खाकर Healthy रहना चाहते है, तो ध्यान रखे:

- रोज अलग-अलग सब्जिया खाएं

- दाल या कोई Protein Source जरूर लें

- फल और सलाद को नजरअंदाज न करें

- ज्यादा तला-भुना और जंक फ़ूड कम करें

- पर्याप्त पानी पिएं

याद रखिये, सिर्फ Veg खाना ही नहीं, सही Veg खाना जरुरी है l 

हाँ, आप सिर्फ शाकाहारी भोजन खाकर हम पूरी तरह स्वस्थ रह सकते है, बस शर्त यह है कि हमारा भोजन संतुलित, विविध और पोषण से भरपूर हो l अगर सही तरीके से Veg Diet अपनाई जाए, तो यह शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे मन को भी स्वस्थ रखती है l

Post a Comment

Previous Post Next Post