आजकल हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में मसालेदार खाना बहुत आम हो गया है l चाट, समोसा, चाइनीज, फ़ास्ट फ़ूड, होटल का खाना- सब में ज्यादा मिर्च-मसाले डाले जाते है l स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन अगर रोजाना या ज्यादा मात्रा में मसालेदार खाना खाया जाए, तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है l
1. पेट में जलन और एसिडिटी
ज्यादा मिर्च-मसाले खाने से पेट में एसिड ज्यादा बनने लगता है l इससे सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट भारी लगना, गैस की समस्या हो सकती है l जिन लोगो को पहले से गैस या एसिडिटी की दिक्कत है, उनके लिए मसालेदार खाना और भी नुकसानदायक होता है l
2. अपच और पेट दर्द
मसाले हमारे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते है l ज्यादा मसालेदार खाना खाने से खाना सही से नहीं पच पाता जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है l
3. बवासीर (Piles) का खतरा
लगातार तीखा और मसालेदार खाना खाने से मल त्याग के समय जलन होती है l इससे धीरे-धीरे बवासीर की समस्या हो सकती है या पहले से मौजूद बवासीर और बढ़ सकती है l
4. मुँह में छाले और जलन
ज्यादा मसालेदार चीज़ें खाने से मुँह में छाले, जीभ में जलन, गले में खरास हो सकती है l यह खासकर तब होता है जब शरीर में पानी की कमी हो l
5. दिल की सेहत पर असर
बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है l इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर एक्सरसाइज नहीं करते l
6. नींद की समस्या
रात में मसालेदार खाना खाने से पेट ठीक से शांत नहीं रहता, जिससे नींद न आना, बार-बार उठना जैसी दिक्कते हो सकती है l
7. त्वचा पर असर
कुछ लोगो में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पिंपल, मुहासे, चेहरे पर लालपन हो सकता है, क्युकी शरीर की गर्मी बढ़ जाती है l
8. मसालेदार खाना कैसे खाएं सही तरीका
- रोज नहीं कभी-कभी खाएं
- घर का हल्का मसाले वाला खाना खाएं
- ज्यादा मिर्च की जगह हल्दी, धनिया, जीरा जैसे हल्के मसाले इस्तेमाल करें
- मसालेदार खाने के साथ दही या छाछ लें
- खूब पानी पिएं
मसालेदार खाना स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन इसकी अधिकता से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है l अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है, तो संतुलित और हल्का भोजन करना सबसे बेहतर है l स्वाद और सेहत- दोनों में संतुलन बनाये रखना बहुत ही जरुरी है आपके लिए l
