बचपन से हम सबने यही सुना है की रोज दूध पियो हड्डिया मजबूत होंगी l घर के बड़े हो, डॉक्टर हो या टीवी के विज्ञापन- हर जगह दूध को हड्डियों के लिए जरुरी बताया जाता है l लेकिन सवाल यह है की क्या सच में दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत होती है? या यह सिर्फ एक आम धारणा है? चलिए इस बात को आसान भाषा में और सच्चाई के साथ समझते है l
1. हड्डियों को मजबूत रहने के लिए क्या चाहिए?
हमारी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए मुख्य रूप से इन चीज़ों की जरुरत होती है:
- कैल्शियम
- विटामिन डी
- प्रोटीन
- फॉस्फोरस और मैग्नीशियम
अगर ये पोषक तत्व सही मात्रा में हमारे शरीर को मिलते रहें, तो हमारी हड्डियाँ लम्बे समय तक स्वस्थ रहती है l
2. दूध में ऐसा क्या होता है?
दूध को हड्डियों के लिए अच्छा इसलिए माना जाता है क्युकी इसमें:
- अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है
- प्रोटीन मिलता है, जो हड्डियों की सरचना को मजबूत करता है
- थोड़ा बहुत विटामिन डी (खासकर पर फोर्टिफाइड दूध में)
इसलिए हाँ, दूध हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, खासकर बच्चो, महिलाओ और बुजुर्गो के लिए l
3. क्या सिर्फ दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत हो जाएँगी?
यह समझना बहुत जरुरी है की सिर्फ दूध पीना ही काफी नहीं है l अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है, तो कैल्शियम ठीक से absorb नहीं हो पाता, चाहे आप रोज कितना भी दूध क्यों न पी लें l यानि:
- धुप में बैठना
- हल्की-फुल्की एक्सरसाइज
- संतुलित आहार
ये सब भी उतने ही जरुरी है l
4. किन लोगों को दूध ज्यादा फायदेमंद होता है?
बच्चे और किशोर- हड्डियों के विकास के लिए
महिलाएं- खासकर 30 की उम्र के बाद
बुजुर्ग लोग- ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए
गर्भवती महिलाएं- (डॉक्टर की सलाह से)
5. क्या दूध पीने से नुकसान भी हो सकता है?
कुछ लोगों को:
- लैक्टोज इनटोलरेंस होता है
- दूध पीने से गैस, पेट दर्द या एसिडिटी होती है
ऐसे लोग दूध की जगह:
- दही
- छाछ
- पनीर
- या कैल्शियम युक्त वेज फूड्स का सेवन कर सकते है l
6. दूध के अलावा हड्डियों के लिए और क्या खाएं?
अगर आप दूध कम पीते है या नहीं पीते, घबराने की जरुरत नहीं l इन चीज़ों से भी कैल्शियम मिल सकता है:
- तिल
- हरी पत्तेदार सब्जियाँ
- बादाम
- सोयाबीन
- राजमा और चना
दूध हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, लेकिन यह कोई जादुई चीज़ नहीं है l
अगर आप:
- सही डाइट
- धुप में समय बिताएं
- थोड़ा चलना-फिरना रखें
तो आपकी हड्डियाँ लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं चाहे आप दूध पिएं या उसके और विकल्प लें l
