क्या आपको बिना ज्यादा काम किये भी हर समय थकान महसूस होती है? सुबह उठने के बाद भी शरीर भारी लगता है, काम करने का मन नहीं करता और दिन भर आलस बना रहता है? अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसे नजअंदाज नहीं करना चाहिए l कई बार शरीर की छोटी-छोटी गलत आदतें ही लगातार थकान का कारण बन जाती है l आइये आसान भाषा में समझते है कि बार-बार थकान क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है l
👉 बार-बार थकान होने के मुख्य कारण
1. नींद पूरी न होना
अगर आप रोज कम सोते है, तो शरीर ठीक से आराम नहीं कर पाता और हमेशा थकान बनी रहती है l
2. शरीर में पोषण की कमी
प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी होने पर शरीर कमजोर महसूस करने लगता है l
3. पानी कम पीना
शरीर में पानी की कमी होने से ऊर्जा कम हो जाती है और जल्दी थकान महसूस होती है l
4. ज्यादा तनाव लेना
मानसिक तनाव और चिंता भी शरीर को थका हुआ महसूस कराती है l
5. गलत खानपान
ज्यादा तला-भुना या जंक फ़ूड खाने से शरीर सुस्त हो सकता है l
6. एक्सरसाइज न करना
पुरे दिन बैठे रहने से शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है l
7. ज्यादा मोबाइल या स्क्रीन देखना
रातभर मोबाइल चलाने से नींद और शरीर दोनों प्रभावित होते है l
👉 थकान दूर करने के आसान उपाय
1. रोज पूरी नींद लेना
कम से कम 7-8 घंटे की नींद शरीर के लिए जरुरी है l
2.पौष्टिक भोजन करें
फल, दाल, दूध और हरी सब्जियां शरीर को ताकत देती है l
3. पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं l
4. हल्की एक्सरसाइज करें
सुबह की वॉक और योग शरीर को एक्टिव बनाते हैं l
5. तनाव कम करें
खुद को शांत रखने की कोशिश करें और समय पर आराम करें l
👉 कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर:
- लंबे समय तक थकान बनी रहे
- सांस फूलने लगे
- चक्कर आए
- कमजोरी बहुत ज्यादा महसूस हो
👉 तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें l
