आजकल बहुत से लोग बिना ज्यादा काम किये भी थकान और कमजोरी महसूस करते है l सीढिया चढ़ने समय साँस फूलना, शरीर में जान न लगना या हर समय आलस महसूस होना- ये सब शरीर की कमजोरी के संकेत हो सकते है l
कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते है, लेकिन लम्बे समय तक कमजोरी रहना किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है l आइये आसान भाषा में समझते है कि शरीर में कमजोरी क्यों होती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है l
👉 शरीर में कमजोरी होने के मुख्य कारण
1. शरीर में पोषण की कमी
अगर शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और आयरन नहीं मिलता, तो कमजोरी महसूस होने लगती है l
2. नींद पूरी न होना
रोज कम सोने से शरीर ठीक से रिकवर नहीं हो पाता और दिनभर थकान रहती है l
3. पानी कम पीना
शरीर में पानी की कमी होने पर भी कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या हो सकती है l
4. ज्यादा तनाव लेना
मानसिक तनाव का असर शरीर पर भी पड़ता है, जिससे हमेशा थकान महसूस हो सकती है l
5. गलत खानपान
जंक फ़ूड, ज्यादा चाय या लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर कमजोर होने लगता है l
6. शरीर में खून की कमी
अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो कमजोरी और थकान बढ़ सकती है l
7. शारीरिक गतिविधि कम होना
दिनभर बैठे रहने से शरीर सुस्त और कमजोर होने लगता है l
🏠 कमजोरी दूर करने के आसान उपाय
1. पौष्टिक खाना खाएं
हरी सब्जियां, दाल, फल, दूध और अंकुरित अनाज शरीर को ताकत देते हैं l
2. रोज पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं l
3. अच्छी नींद लें
रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरुरी है l
4. हल्की एक्सरसाइज करें
सुबह की वॉक और हल्की एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव बनाती है l
5. तनाव कम लें
ज्यादा चिंता करने से शरीर जल्दी थकने लगता है l
👉 कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
अगर लम्बे समय तक कमजोरी रहे, बार-बार चक्कर आये, साँस फूलने लगे, वजन तेजी से कम होने लगे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें l
