सुबह उठते ही पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है l लेकिन सवाल ये है कि क्या ठंडा पानी पीना सही है या नहीं?
बहुत से लोग बिना सोचे समझे ठंडा पानी पी लेते है, लेकिन इसका असर शरीर पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है l
👉 सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने के फायदे
1. शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है
गर्मियों में ठंडा पानी पीने से शरीर को राहत मिलती है और ताजगी महसूस होती है l
2. शरीर हाइड्रेट रहता है
रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरुरत होती है, जिससे ठंडा पानी भी मदद करता है l
3. मेटाबॉलिज़्म एक्टिव होता है
सुबह पानी पीने से शरीर की गतिविधिया शुरू हो जाती है l
👉 लेकिन इसके नुकसान भी है
1. पाचन पर असर पड़ता है
खाली पेट ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है l
2. गले में समस्या हो सकती है
ठंडा पानी गले को नुकसान पंहुचा सकता है, खासकर अगर आपको सर्दी-जुकाम जल्दी होता है l
3. पेट में ऐठन या गैस
कुछ लोगो को ठंडा पानी पीने से पेट में दर्द या गैस की समस्या हो सकती है l
👉 सही तरीका क्या है?
- सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पिएं या नार्मल पानी
- ठंडा पानी सीधे खाली पेट न पिएं
- थोड़ी देर बाद ले सकते है ठंडा पानी (लिमिट में) l
