नहाना हमारी रोजमर्रा की आदत है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाने का सही समय क्या होता है? कुछ लोग सुबह नहाते है, तो कुछ शाम को l लेकिन सही समय आपकी सेहत पर असर डाल सकता है l
👉 सुबह नहाने के फायदे
1. शरीर और दिमाग तरोताजा होता है
सुबह नहाने से नींद पूरी तरह खुल जाती है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है l
2. ऊर्जा बढ़ती है
नहाने से शरीर एक्टिव हो जाता है और दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है l
3. साफ़-सफाई बनी रहती है
सुबह नहाने से शरीर की गन्दगी और पसीना साफ़ हो जाता है l
👉 शाम को नहाने के फायदे
1. दिनभर की थकान दूर होती है
शाम को नहाने से शरीर रिलैक्स होता है और तनाव कम होता है l
2. नींद बेहतर आती है
नहाने के बाद शरीर शांत हो जाता है, जिससे अच्छी नींद आती है l
3. त्वचा साफ़ रहती है
दिनभर की धूल-मिटटी हट जाती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है l
👉 सही समय क्या है?
- अगर आप फ्रेश रहना चाहते है तो सुबह नहाये l
- अगर थकान दूर करनी है तो शाम को नहाये l
👉 लेकिन सबसे अच्छा तरीका- मौसम और अपनी जरुरत के हिसाब से समय चुने l
👉 ध्यान रखने वाली बातें
- बहुत ठण्ड पानी रोज न लें l
- ज्यादा गर्म पानी भी स्किन को नुकसान पंहुचा सकता है l
- नहाने का समय 10-15 मिनट ही रखें l
