सुबह का समय पुरे दिन का आधार होता है l अगर आप सुबह उठते ही कुछ गलत आदतें अपनाते है, तो इसका असर आपकी सेहत और दिन दोनों पर पड़ता है l अक्सर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते है, जो धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है l
👉 सुबह उठते ही ये गलतियां न करें
1. तुरंत मोबाइल चलाना
सुबह उठते ही मोबाइल देखने से हमारे दिमाग पर तनाव बढ़ता है और दिन की शुरुआत ख़राब हो सकती है l
2. बिना पानी पिए रहना
रातभर के बाद शरीर को पानी की जरुरत होती है, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देते है l
3. अचानक बिस्तर से उठ जाना
अचानक उठने से चक्कर आ सकते है और शरीर असंतुलित हो सकता है l
4. नाश्ता छोड़ देना
सुबह का नाश्ता छोड़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है l
5. ज्यादा देर तक सोते रहना
जरुरत से ज्यादा सोने से हमारा शरीर सुस्त हो जाता है l
6. बिना ब्रश किये कुछ खाना
इससे मुँह के बैक्टीरिया शरीर में जा सकते है l
7. एक्सरसाइज न करना
सुबह थोड़ा एक्टिव रहना जरूरी है, नहीं तो शरीर आलसी हो जाता है l
👉 सही आदतें क्या अपनाएं?
- उठते ही 1-2 गिलास पानी पिएं
- हल्की स्ट्रेचिंग या वॉक करें
- मोबाइल से दुरी रखें
- हेल्दी नाश्ता करें l
