सुबह उठते जब हमारा शरीर लम्बे समय तक खाली रहता है l अगर इस समय सही चीज़ें खाई जाएं, तो दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है l लेकिन ज्यादातर लोग सुबह गलत चीज़ें खा लेते है, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है l इसलिए आज हम जानेंगे कि सुबह खाली पेट क्या खाना सबसे सही होता हैं l
👉 सुबह खाली पेट ये 7 चीज़ें जरूर खाएं
1. गुनगुना पानी
सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए l इससे शरीर डीटॉक्स होता है और पाचन सही रहता है l
2. भीगे हुए बादाम
रात भर भिगोकर रखे 4-5 बादाम सुबह खाने से दिमाग और शरीर दोनों मजबूत होते है l
3. शहद और नींबू पानी
गुनगुने पानी में शहद और नीबू मिलाकर पीने से शरीर एक्टिव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है l
4. फल (केला, सेब, पपीता)
खाली पेट फल खाना बहुत फायदेमंद होता है l
5. अंकुरित अनाज
अंकुरित चना या मुंग खाने से शरीर को प्रोटीन और ताकत मिलती है l
6. भीगा हुआ काला चना
सुबह खाली पेट काला चना खाने से शरीर मजबूत होता है और खून भी बढ़ता है l
7. दही (अगर सूट करें)
कुछ लोगो के लिए सुबह दही खाना फायदेमंद होता है, लेकिन जिनको सर्दी की समस्या है वे सावधानी रखें l
👉 सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए
- चाय या कॉफी
- तला-भुना खाना
- बहुत ज्यादा मीठा
👉 ये चीज़ें पाचन को ख़राब कर सकती है l
