आजकल बहुत से लोग पेट साफ़ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं l सुबह घंटो टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ़ नहीं होता है l शुरुआत में लोग इसे छोटी समस्या समझते है लेकिन अगर लम्बे समय तक ऐसा हो तो गैस, कब्ज, सिर दर्द और शरीर भारीपन जैसी दिक्कते होने लगती है l आइये आसान भाषा में समझते है कि पेट साफ़ न होने के कारण क्या है और इससे राहत कैसे पायी जा सकती है l
👉 पेट साफ़ न होने के 7 बड़े कारण
1. पानी कम पीना
अगर शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, तो मल (Stool) शख्त हो जाता है और पेट साफ़ होने में दिक्कत होती है l
2. फाइबर वाली चीज़ें कम खाना
फल, सलाद और हरी सब्जिया कम खाने से पाचन कमजोर हो जाता है l
3. देर रात खाना खाना
बहुत देर रात खाना खाने से खाना ठीक से पच नहीं पाता l
4. शारीरिक गतिविधि कम होना
दिनभर बैठे रहने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है l
5. ज्यादा चाय या जंक फ़ूड
तेल-मसाले और ज्यादा चाय पेट की समस्या बढ़ा सकते है l
6. तनाव और चिंता
मानसिक तनाव का असर सीधे पेट पर पड़ता है l
7. सुबह देर तक सोना
अनियमित दिनचर्या भी कब्ज और पेट की गड़बड़ी का कारण बन सकती है l
🏠 पेट साफ़ करने के आसान घरेलु उपाय
1. सुबह गुनगुना पानी पिएं
सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पाचन को बेहतर बनांता है l
2. फाइबर वाली चीज़ें खाएं
पपीता, केला, सलाद और ओट्स जैसी चीज़ें पेट साफ़ रखने में मदद करती है l
3. रोज थोड़ा चले
सुबह की वॉक पाचन के लिए बहुत फ़ायदेमन्द होती है l
4. समय पर खाना खाएं
हर दिन एक तय समय पर भोजन करने की आदत डालें l
5. ज्यादा तला-भुना कम करें
हल्का और घर का बना खाना पेट के लिए बेहतर होता है l
⚠ कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
- अगर कई दिनों तक पेट साफ़ न हो
- पेट में तेज दर्द हो
- खून आए
- लागातर गैस और भारीपन रहे
👉 तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें l
