अगर आपका भी वजन अचानक बढ़ने लगा है और आपको समझ नहीं आ रहा क्यों, तो इसे हल्के में मत लें l कई बार यह सिर्फ ज्यादा खाने की वजह से नही, बल्कि शरीर के अंदर हो रहे बदलाव का संकेत होता है l आजकल यह समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, खासकर युवाओं में l
👉 अचानक वजन बढ़ने के कारण
1. ज्यादा कैलोरी वाला खाना
जंक फ़ूड, मीठा और ऑयली खाना ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है l
2. शारीरिक गतिविधि की कमी
अगर आप दिनभर बैठे रहते है और एक्सरसाइज नहीं करते, वजन बढ़ना तय है l
3. हार्मोनल बदलाव
थाइरॉइड या अन्य हार्मोन की गड़बड़ी से भी वजन बढ़ सकता है l
4. नींद की कमी
कम सोने से मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है l
5. तनाव और चिंन्ता
ज्यादा तनाव लेने से लोग ज्यादा खाने लगते है जिससे वजन बढ़ता है l
6. दवाई का असर
कुछ दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट से भी वजन बढ़ सकता है l
7. पानी कम पीना
कम पानी पीने से आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है l
👉 कब ध्यान देना जरुरी है
- बिना वजह तेजी से वजन बढे
- शरीर भारी और सुस्त लगे
- पेट के आस-पास चर्बी बढे
👉 ऐसे में डॉक्टर से जांच कराना जरुरी है l
👉 फिर करें क्या?
- रोज एक्सरसाइज या वाक करें
- जंक फ़ूड कम करें
- 7-8 घंटे की नींद लें
- तनाव कम करें
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं l
