खाने के बाद तुरंत लेटने से क्या होता है? ये आदत आपको बीमार बना सकती है (अभी जाने)

 

खाने के बाद तुरंत लेटने से क्या होता है?

क्या आप भी खाना खाने के बाद तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते है? अगर हाँ, तो यह आदत धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचा सकती है l बहुत से लोग इसे छोटी बात समझते है, लेकिन सच यह है की यह कई समस्याओ की जड़ बन सकती है l

👉 खाने के तुरंत बाद लेटने के नुकसान

1. पाचन ख़राब हो जाता है

खाने के बाद लेटने से खाना सही तरीके से पच नहीं पाता l

2. गैस और एसिडिटी बढ़ती है

लेटने से पेट का एसिड ऊपर आ सकता है, जिससे जलन और गैस होती है l

3. मोटापा बढ़ सकता है

कम एक्टिविटी के कारण कैलोरी सही से बर्न नहीं होती l

4. सीने में जलन

खासकर रात में खाना खाने के बाद लेटने से सीने में जलन बढ़ती है l

5. नींद पर असर पड़ता है

पाचन सही न होने से नींद भी ख़राब हो सकती है l

👉 कब ज्यादा खतरा होता है?

- रात में भारी खाना खाने के बाद

- रोज खाना खाकर तुरंत लेटना

- पहले से गैस या एसिडिटी की समस्या होना

👉 ऐसे में यह आदत और भी नुकसानदायक हो जाती है l

👉 फिर करें क्या?

- खाना खाने के बाद कम से कम 20-30 मिनट बैठे या हल्की वॉक करें

- तुरंत लेटने से बचे

- रात में हल्का खाना खाएं

- सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post