अगर आप बार-बार बीमार पड़ते है तो यह लेख जरूर पढ़े

 

बार-बार बीमार पड़ना किस चीज़ की कमी है?

अगर आपको जरा-सी ठण्ड, मौसम बदलते ही बुखार, गले में दर्द, खांसी या कमजोरी हो जाती है, तो इसे हल्के में मत लीजिये l बार-बार बीमार पड़ना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में किसी जरुरी पोषक तत्व की कमी है या आपकी इम्युनिटी कमजोर हो रही है l आइये आसान भाषा में समझते है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते है l

1. सबसे बड़ा कारण: कमजोर इम्यून सिस्टम

हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम पर निर्भर करता है l जब इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, तो वायरस और बैक्टीरिया जल्दी असर करने लगते है l कमजोर इम्युनिटी अक्सर सही खान-पान और जीवनशैली की कमी से होती है l

2. विटामिन-सी की कमी

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम, गले में खरास या घाव देर से भरते है, तो यह विटामिन-सी की कमी हो सकती है l विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने में मदद करता है l

क्या खाएं- नींबू, आंवला, संतरा, अमरुद, टमाटर 

3. विटामिन-डी की कमी

आजकल बहुत से लोग धुप में कम निकलते है, जिससे विटामिन-डी की कमी आम हो गयी है l इसके कारण:

- बार-बार बीमार पड़ना

- शरीर में दर्द

- थकान और कमजोरी 

क्या करें- रोज  15-20 मिनट धुप लें, दूध और दही का सेवन करें l

4. आयरन की कमी

अगर आपको जल्दी थकान, चक्कर, साँस फूलना या बार-बार इन्फेक्शन हो रहा है, तो यह खून की कमी (Anemia) का संकेत हो सकता है l आयरन की कमी से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है l

तो फिर क्या खाएं- हरी पत्तेदार सब्जिया, चुकंदर, अनार, गुड़ 

5. विटामिन बी12 की कमी

बार-बार बीमार पड़ना, हाथ-पैरो में झनझनाहट, यादास्त कमजोर होना- ये सब विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते है l

क्या खाएं- दूध, दही, पनीर, दालें (शाकाहारी लोगों के लिए)

6. नींद और तनाव का असर

अगर आप:

- रोज देर से सोते है 

- ज्यादा तनाव में रहते है 

तो इससे भी इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और शरीर जल्दी बीमार पड़ता है l

7. खुद को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

- रोज संतुलित भोजन करें

- 7-8 घंटे की नींद लें

- हल्की एक्सरसाइज करें

- जरुरत से ज्यादा जंक फ़ूड से बचें

- पानी पर्याप्त पिएं 

बार-बार बीमार पड़ना कोई छोटी बात नहीं है l यह आपके शरीर का संकेत है कि उसे सही पोषण और देखभाल चाहिए l समय रहते खान-पान और दिनचर्या सुधार ली जाएं, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है l

Post a Comment

Previous Post Next Post