अंजीर एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे आयुर्वेद में बहुत लाभकारी माना गया है l अक्सर लोग इसे सिर्फ कब्ज के लिए जानते है, लेकिन अंजीर खाने से शरीर को कई और फायदे भी मिलते है l सही तरीके और सही मात्रा में अंजीर का सेवन करने से आपकी सेहत बेहतर बनी रहती है l
सबसे बड़ा फायदा अंजीर का पाचन तंत्र पर पड़ता है l अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो हमारी पेट को साफ़ रखने मदद करता है l अगर आपको कब्ज, गैस या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, तो रात में 2 अंजीर भिगोकर सुबह खाली पेट खाना बहुत फायदेमंद होता है l
अंजीर खून की कमी में भी लाभदायक माना जाता है l इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में हमारी मदद करता है l खासकर महिलाओ के लिए अंजीर का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है l
इसके अलावा अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है l इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते है, जो हड्डियों और दांतो के लिए जरुरी होते है l बढ़ती उम्र में अंजीर का सेवन हड्डियों की कमजोरी से बचा सकता है l
अंजीर दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है l यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक होता है l
हालाँकि, अंजीर का सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए l ज्यादा अंजीर खाने से दस्त या पेट ख़राब होने की समस्या हो सकती है l रोजाना 2-3 अंजीर काफी होते है l
अंजीर एक प्राकृतिक और पौस्टिक खाद्य पदार्थ है l अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए, तो यह पाचन, खून, हड्डियों और दिल- सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है l
