नींद पूरी न होने के 7 बड़े कारण, जो आपकी सेहत को चुपचाप नुकसान पंहुचा रहे हैं

 

नींद पूरी न होने के 7 बड़े कारण

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन चुकी है l बहुत से लोग रात में बिस्तर पर जाने के बाद भी ठीक से सो नहीं पाते, या सुबह उठते ही थकान महसूस करते है l नींद पूरी न होना सिर्फ आलस नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ हो सकता है l आइये जानते है नींद पूरी न होने के 7 मुख्य कारण l

1. मोबाइल और स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल

सोने से पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप देखने से दिमाग एक्टिव हो जाता है l स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हॉर्मोन को कम कर देती है, जो नींद के लिए जरुरी होता है l

2. तनाव और ज्यादा सोच

काम का दबाव, पैसो की चिंता या भविष्य की टेंशन दिमाग को शांत नहीं होने देती l जब दिमाग चलता रहता है, तो नींद अपने आप दूर चली जाती है l

3. गलत सोने का समय

हर दिन अलग-अलग समय पर सोना और उठना शरीर की बायोलॉजिकल घड़ी को बिगाड़ देता है l इससे नींद गहरी नहीं हो पाती l

4. कैफीन और चाय-कॉफी का सेवन

शाम या रात में चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक पीने से नींद आने में देर होती है l कैफीन शरीर को लम्बे समय तक जाग्रत रखता है l

5. शारीरिक गतिविधि की कमी

जो लोग दिनभर बैठे रहते है और शरीर को थकाते नहीं है, उन्हें रात में नींद आने में परेशानी होती है l हल्की एक्सरसाइज नीद को बेहतर बनाती है l

6. पेट से जुड़ी समस्याएं

रात में भारी भोजन, गैस या एसिडिटी भी नींद ख़राब कर सकती है l पेट ठीक न हो तो दिमाग भी आराम नहीं कर पाता है l

7. सोने का गलत माहौल

ज्यादा रोशनी, शोर या असुविधाजनक बिस्तर नींद में बाधा बनते है l सोने का कमरा शांत और अँधेरा होना चाहिए l

8. नींद पूरी न होने के नुकसान

- दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन

- यादास्त कमजोर होना

- मोटापा और शुगर का खतरा

- इम्यून सिस्टम कमजोर होना

9. समाधान (छोटे उपाय)

- सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल दूर रखें

- रोज एक तय समय पर सोएं

- हल्का भोजन करें

- 10-15 मिनट ध्यान या प्राणायाम करें l  

Post a Comment

Previous Post Next Post