बार-बार सिरदर्द होने के कारण और घरेलु उपाय

 

बार-बार सिरदर्द होने के कारण और घरेलु उपाय

आजकल बहुत से लोग बार-बार सिर दर्द की शिकायत करते है l हल्की दर्द, कभी तेज धड़कन जैसा महसूस होना आम समस्या बन गयी है l इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ आदते जिम्मेदार होती है l

सिर दर्द होने के मुख्य कारण

1. नींद पूरी न होना- कम या ज्यादा सोना दोनों नुकसानदेह है l

2. पानी कम पीना- शरीर में पानी की कमी से दर्द होता है l

3. मोबाइल और स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना l

4. तनाव और चिंता- दिमाग पर ज्यादा प्रेसर l

5. चाय-कॉफी ज्यादा पीना l

6. अनियमित खान-पान l

7. आँखों की कमजोरी या गलत चश्मा l

सिर दर्द के आसान घरेलु उपाय 

- दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं l

- रोज 7-8 घंटे की नींद लें l

- सिर दर्द होने पर गर्म या ठंडी पट्टी सिर पर रखे l

- अदरक की चाय या लौंग सुघने पर आराम मिलता है l

- रोज सुबह 5-10 मिनट प्राणायाम करें l

- मोबाइल से बीच-बीच में ब्रेक लें l

अगर सिर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है l

Post a Comment

Previous Post Next Post