सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने के 7 जबरदस्त फायदे

 

सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने के फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत पर कम ध्यान देते है l लेकिन अगर रोज सुबह एक छोटी-सी आदत बना लें, तो बड़ी बीमारियों से बच सकते है l ऐसी ही एक आदत है- सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना l

अक्सर लोग पूछते है- क्या सच में भीगे बादाम फायदेमंद होते है?

तो जवाब है- हाँ बिलकुल l

1. दिमाग तेज करता है

भीगे हुए बादाम में विटामिन E और ओमेगा फैटी एसिड होते है, जो यादास्त बढ़ाने में हमारी बहुत मदद करता है l पढ़ने वाले बच्चो और सोचने-समझने वाला काम करने वालो के लिए यह बहुत फायदेमंद है l

2. शरीर को ताकत देता है

अगर आपको जल्दी थकान लगती है या कमजोरी महसूस होती है, तो रोज 4-5 भीगे हुए बादाम आप खाइये l इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है l

3. दिल को रखता है स्वस्थ

भीगे बादाम ख़राब कोलेस्ट्रॉल कम करते है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा घटता है l

4. वजन कण्ट्रोल में मददगार

बादाम आपके पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है l

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

रोज सुबह बादाम खाने से आपके चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और बाल झड़ना कम होता है l

6. शुगर लेवल संतुलित करता है

डायबिटीज के मरीज भी सिमित मात्रा में भीगे बादाम खा सकते है, इससे ब्लड शुगर कण्ट्रोल में रहता है l

7. खाने का सही तरीका क्या है?

रात को 4-6 बादाम पानी में भिगो दें, सुबह उठकर उनका छिलका उतारकर खाली पेट खाएं l इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें l

अगर आप सच में अपनी सेहत सुधारना चाहते है, तो आज से ही सुबह भीगे हुए बादाम खाना शुरू कर दीजिये l यह छोटा-सा उपाय आपको लम्बे समय तक स्वस्थ रख सकता है l

Post a Comment

Previous Post Next Post