हमारी किडनी हमारे शरीर का फ़िल्टर होती है l यह खून साफ़ करती है और गन्दगी बाहर निकालती है l लेकिन रोजमर्रा की कुछ गलत आदते किडनी को चुपचाप नुकसान पहुंचाने लगती है-और हमें पता भी नहीं चलता है l
आइये जानते है वो 7 आम चीज़ें जो किडनी को धीरे-धीरे ख़राब कर सकती है l
1. पानी कम पीना
जब हम कम पानी पीते है, तो गन्दगी शरीर में जमा होने लगती है l इससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है l
2. ज्यादा नमक खाना
अचार, नमकीन और पैकेट वाले खाने में नमक बहुत ज्यादा होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर बढाकर किडनी को नुकसान पहुंचाता है l
3. दर्द की दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल करना
बार-बार painkiller लेने से आपकी किडनी कमजोर हो सकती है l
4. मीठा और जंक फ़ूड
ज्यादा शुगर और बाहर का खाना डायबिटीज को बढ़ाता है, जो किडनी की सबसे बड़ी दुश्मन है l
5. पेशाब रोककर रखना
बार-बार पेशाब रोकना भी किडनी इन्फेक्शन का कारण बन सकता है l
6. नींद पूरी न होना
कम नींद से शरीर की मरम्मत ठीक से नहीं हो पाती है, जिसका असर किडनी पर भी पड़ता है l
7. धूम्रपान और शराब
ये दोनों धीरे-धीरे किडनी की ताकत कम कर देते है l
8. किडनी स्वस्थ रखने के आसान उपाय
- रोज 7-8 गिलास पानी पिएं
- नमक कम खाएं
- बाहर का खाना कम करें
- समय पर पेशाब जाएं
- हल्की एक्सरसाइज करें
👉 अगर आप इन आदतों को आज से ही सुधार लेंगे तो आपकी किडनी लम्बे समय तक आपका साथ दे सकती है l और आप एक सुखी जीवन यापन कर सकते है l
