भारत में मिठाई हर खुशी का हिस्सा होती है- शादी हो, त्योहार हो या कोई छोटा सा जश्न l लेकिन अगर रोज या ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने की आदत बन जाए, तो यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है l
सबसे पहला नुकसान पड़ता है वजन पर l मिठाइयों में बहुत ज्यादा चीनी और कैलोरी होती है, जिससे आपका मोटापा तेजी से बढ़ता है l
दूसरा बड़ा खतरा है डॉयबिटीज़ l ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और धीरे-धीरे इंसान शुगर का मरीज बन सकता है l
तीसरा नुकसान होता है आपके दांतो पर l मिठाई खाने से आपको दांतो में कीड़े लगते है और मसूड़े कमजोर होने लगते है l
इसके अलावा ज्यादा मिठाई खाने से पेट की दिक्कत, थकान, मुहासे, दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है l
क्या करें?
- मिठाई हफ्ते में 1-2 बार ही खाएं
- गुड़ या शहद जैसे प्राकृतिक मीठे विकल्प अपनाएं
- फल खाकर मीठे की craving कण्ट्रोल करें
- रोज थोड़ा walk और exercise करें
मिठाई पूरी तरह छोड़ना जरुरी नहीं है, लेकिन अगर आप लिमिट में खाएंगे तो आप स्वस्थ रह सकते है l याद रखो दोस्तों- सेहत अच्छी रहेगी तभी तो जिंदगी मीठी लगेगी l
