क्या पेट साफ़ नहीं होता? सुबह खाली पेट ये 5 चीज़ें खाएं

 

क्या सुबह पेट साफ़ नहीं होता है?

आज की भागदौड़ जिंदगी में बहुत से लोग है जो कब्ज की समस्या से परेशान रहते है l सुबह पेट साफ़ न होना आपको दिनभर बेचैनी में डाल देता है l इसका सबसे बड़ा कारण जो है वो आपकी खान-पान और कम पानी पीना है l लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट कुछ सही चीज़ें खा लें, तो यह परेशानी काफी हद तक ख़त्म हो सकती है l

आइये जानते है सुबह खाली पेट क्या खाने से पेट साफ़ रहता है l

1. गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही आप सबसे पहले एक गिलास गुनगुना (ज्यादा गरम नहीं) पानी पिएं l जिससे आपकी आंत एक्टिव होगी l जिससे मल आसानी से बाहर निकलता है l

2. भीगे हुए किशमिश खाएं

रात को सोने पहले 5 से 6 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खा लें l यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करती है l

3. पपीता और सेव

पपीता और सेव जरूर खाएं, क्युकी इनमे फाइबर होता है और फाइबर से युक्त फल हमारे पाचन को सुधारते है और कब्ज से हमें राहत दिलाते है l

4. इसबगोल

एक चम्मच इसबगोल गुनगुने पानी या दूध के साथ लें, इससे पेट अच्छे से साफ़ होता है l

5. शहद और नींबू पानी

नींबू पानी में अगर थोड़ा शहद मिला कर पिएंगे तो डाइजेशन मजबूत बनेगा l

कुल मिलाकर अगर आप रोज सुबह पेट साफ़ चाहते है, तो इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें l साथ ही दिनभर में खूब ज्यादा पानी पिएं और बाहर का तला-भुना कम खाएं l 

Post a Comment

Previous Post Next Post