क्या आपके साथ भी ऐसा होता है की सुबह आँख खुलते ही मन नहीं करता उठने का, पूरी नीद लेने के बाद भी शरीर भारी लगता है, आलस बना रहता है और दिन की शुरुआत ही खराब हो जाती है l अगर हाँ, तो इसकी वजह सिर्फ नीद नहीं बल्कि सुबह उठते ही की जाने वाली कुछ गलतियां हो सकती है, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते l आइये जानते है वो 5 बड़ी गलतियां, जिनकी वजह से दिन भर आपको थकान बनी रहती है l
H2. उठते ही मोबाइल देखने की आदत
बहुत से लोग आँख खुलते ही सबसे पहले मोबाइल उठा लेते है l इससे दिमाग पर तुरंत दबाव पड़ता है और नीद का असर ख़त्म हो जाता है l मोबाइल की नीली रोशनी दिमाग को थका देती है, जिससे दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ होती है l
क्या करे फिर?
उठने के बाद कम से कम 30 मिनट मोबाइल से दूर रहे l
H2. बिना पानी पिए चाय या कॉफी पी लेना
पूरी रात शरीर बिना पानी के रहता है l ऐसे में उठते ही चाय या कॉफी पी लेना शरीर को और ज्यादा डीहाइड्रेट कर देता है l इससे थकान, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है l
क्या करे फिर?
उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिए l
H3. देर रात सोना और देर से उठना
रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठना शरीर की नेचुरल बॉडी क्लॉक को बिगाड़ देता है l इससे हमारी नीद पूरी होने के बावजूद शरीर को आराम नहीं मिलता l
क्या करे फिर?
रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं l
H3. सुबह कोई हलचल न करना
सुबह उठकर सीधे बैठ जाना या फिर लेटे रहना शरीर को सुस्त बना देता है l बिना हलचल के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा रहता है l
क्या करे फिर?
5-10 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग या टहलना शुरू करें l
H4. नास्ता छोड़ देना
कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में नास्ता ही छोड़ देते है l इससे शरीर को एनर्जी नहीं मिलती और दिन भर थकावट बनी रहती है l शरीर को सुबह पोषण की जरुरत होती है l
क्या करे फिर?
हल्का लेकिन पौस्टिक नास्ता करें l
H4. दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आसान टिप्स
- सुबह उठते ही पानी पिएं
- थोड़ी धुप लें
- गहरी सांस लें
- दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच से करें
अगर आप चाहते है की आप दिन भर एनर्जी बनी रहे, तो सुबह की इन छोटी-छोटी गलतियां को सुधारना बहुत जरुरी है l सही आदतें अपनाकर आप थकान, आलस और सुस्ती से आसानी से छुटकारा पा सकते है l
