हम में से ज्यादातर लोग दिनभर काम में इतने ब्यस्त रहते है कि सही मात्रा में पानी पीना भूल जाते है l लेकिन पानी कम पीना हमारे शरीर के लिए चुपचाप नुकसानदायक हो सकता है l शुरुआत में इसका असर हल्का लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है l
H2. शरीर में थकान और कमजोरी
जब हमारे शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता l इसका सीधा असर एनर्जी पर पड़ता है और व्यक्ति को हर समय थकान और सुस्ती महसूस होती है l
H2. सिरदर्द और चक्कर
पानी की कमी से दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुँचती है, जिससे सिरदर्द, भारीपन और कभी-कभी चक्कर भी आ सकता है l
H2. कब्ज और पाचन समस्या
कम पानी पीने से खाना ठीक से नहीं पचता l इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है l
H3. त्वचा रूखी और बेजान होना
अगर आप चाहते है की आपकी स्किन साफ़ और चमकदार रहे, तो पानी बहुत जरुरी है l पानी की कमी से त्वचा रूखी, बेजान और पिम्पल वाली हो सकती है l
H3. पेशाब में जलन और संक्रमण
कम पानी पीने से हमारा पेशाब गाढ़ा हो जाता है, जिससे जलन, बदबू और यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है l
H3. ध्यान और एकाग्रता में कमी
डिहाइड्रेशन से दिमाग सुस्त हो जाता है, जिससे काम में मन नहीं लगता और ध्यान भटकता है l
H4. कितना पानी पीना चाहिए?
आमतौर पर एक व्यक्ति को रोज 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए l अगर गर्मी, मेहनत और पसीना ज्यादा आने पर मात्रा बढ़ानी चाहिए l
पानी कम पीना एक छोटी-सी आदत लग सकती है, लेकिन इसका असर पुरे शरीर पर पड़ता है l अगर आप खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और बीमारियों से दूर रखना चाहते है, तो रोज सही मात्रा में पानी पीने की आदत जरूर बनाएं l
