अक्सर लोग कहते है की पूरी नीद लेने के बाद भी सुबह उठते ही उनको थकान क्यों रहती है?
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह आँख खुलते ही शरीर भारी लगता है, आलस रहता है और काम करने का मन नहीं करता, तो इसके पीछे कुछ आम लेकिन जरुरी कारण हो सकते है ⵏ
आइये जानते है सुबह उठते ही थकान महसूस होने के कारण और उनसे बचने के आसान उपाय ⵏ
H2. सुबह उठते ही थकान होने के मुख्य कारण
1. नीद पूरी न होना
भले ही आप 7-8 घंटे सोते हो, लेकिन अगर नीद गहरी नहीं है, तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता ⵏ मोबाइल चलाकर सोना या बार-बार नीद खुलना इसका बड़ा कारण है ⵏ
2. देर रात खाना
रात में भारी या देर से खाना खाने पर आपका पाचन ठीक नहीं हो पाता, इससे शरीर पूरी रात खाना पचाने में लगा रहता है और सुबह थकान महसूस होती है ⵏ
3. शरीर में पानी की कमी
सुबह उठते ही थकान का एक बड़ा कारण डीहाइड्रेशन भी हो सकता है ⵏ पूरी रात शरीर बिना पानी के रहता है, जिससे कमजोरी महसूस होती है ⵏ
4. विटामिन बी12 या विटामिन डी की कमी
अगर शरीर में विटामिन बी12 या विटामिन डी या आयरन की कमी हो तो:
- सुबह थकान
- सुस्ती
- चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती है ⵏ
5. तनाव और चिंता
अगर दिमाग में ज्यादा सोच,टेंशन या मानसिक दबाव रहता है तो नीद की क़्वालिटी ख़राब हो जाती है, जिससे सुबह थकावट महसूस होती है ⵏ
6. एक्सरसाइज की कमी
दिनभर बैठकर काम करना और शरीर को एक्टिव न रखना भी सुबह थकान का कारण बन सकता है ⵏ
H3. सुबह उठते ही थकान दूर करने के आसान उपाय
1. सुबह उठते ही पानी पिए
उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिए ⵏ यह शरीर को तुरंन्त एक्टिव करता है ⵏ
2. समय पर और हल्का भोजन करें
रात का भोजन सोने से कम से कम 2-3 घण्टे पहले खा लें और हल्का रखे ⵏ
3. मोबाइल से दुरी बनाएं
सोने से 30-40 मिनट पहले मोबाइल या टीवी बंद कर दें ⵏ इससे नीद गहरी आती है ⵏ
4. हल्की एक्सरसाइज या योग करें
सुबह 10-15 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग या योग करने से शरीर में एनर्जी आती है ⵏ
5. धुप लें
सुबह की धुप विटामिन डी के लिए बहुत जरुरी है ⵏ रोज 15-20 मिनट धुप में बैठें ⵏ
6. पौस्टिक नास्ता करें
सुबह खाली पेट सिर्फ चाय पीने की बजाय फल, दूध अंकुरित दाल जैसी चीज़ें लें ⵏ
H3. कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर:
- रोज सुबह बहुत ज्यादा थकान रहती हो
- कमजोरी बढ़ती जा रही हो
- चक्कर या साँस फूलती हो
तो ब्लड टेस्ट कराकर डॉक्टर से सलाह लें ⵏ
