आजकल बहुत से लोग कब्ज, गैस और पेट साफ़ न होने की समस्या से परेशान रहते है l इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत खान-पान और गलत दिनचर्या l लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट सही चीज़ें खा लें, तो पेट अपने आप साफ़ रहने लगता है और दिनभर हल्कापन महसूस होता है l आइये जानते है की सुबह खाली पेट क्या खाने से पेट साफ़ रहता है और किन चीज़ों से बचना चाहिए l
H2. पेट साफ़ न रहने के कारण
सबसे पहले कारण समझना जरुरी है:
- फाइबर की कमी
- पानी कम पीना
- देर रात खाना
- तनाव और नीद की कमी
- शारीरिक गतिबिधि न होना
अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो कब्ज की समस्या बनी रहती है l
H2. सुबह खाली पेट पेट साफ़ करने वाली चीज़ें
1. गुनगुना पानी
सुबह उठते ही सबसे पहले आप 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना सबसे आसान और असरदार तरीका है l यह आंतो को एक्टिव करता है और मल त्याग में मदद करता है l
2. भीगे हुए किशमिश
रात को 6-8 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं l किशमिश में प्राकृतिक फाइबर होता है, जो पेट को नरम रखता है l
- बच्चो और बुजुर्गो दोनों के लिए फायदेमंद
3. भीगा हुआ अंजीर
2 सूखे अंजीर रात में भिगो दें और सुबह खा लें l यह पुरानी कब्ज में भी बहुत असरदार होता है l इसको मैंने खुद अपनाकर देखा है मुझे बहुत फायदा दिखा l
4. पपीता
सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है l इसमें मौजूद एन्ज़ाइम्स खाना पचाने में मदद करते है l
- ध्यान रहे बहुत ज्यादा पपीता नहीं खाना है l
5. त्रिफला चूर्ण (हल्के रूप में)
अगर कब्ज ज्यादा रहती है तो:
- रात को 2/3 चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी के साथ या
- सुबह हल्का त्रिफला पानी
रोज-रोज ज्यादा मात्रा में न लें l
6. अलसी के बीज
1 चम्मच अलसी के बीज रात में भिगोकर या हल्के भुने हुए सुबह खाये l यह आंतो को चिकना बनाता है और पेट साफ़ करता है l
H3. सुबह खाली पेट क्या न खाएं
अगर पेट साफ़ रखना है तो इनसे बचे:
- चाय या कॉफी
- तली-भुनी चीज़ें
- बिस्कुट या नमकीन
- खाली पेट ठंडा पानी
ये चीज़ें पेट को नुकसान पंहुचा सकती है l
H4. पेट साफ़ रखने के लिए जरुरी आदतें
सिर्फ खाना ही नहीं, आदतें भी जरुरी है:
- रोज समय पर शौच जाने की आदत
- दिन में 8-10 गिलास पानी
- हल्की एक्सरसाइज या टहलना
- तनाव कम रखना
- देर रात खाना न खाना
H5. कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर:
- कई दिनों तक पेट बिलकुल साफ़ न हो
- पेट में लगातार दर्द हो
- खून या अत्यधिक कमजोरी हो
तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें l
Tags
Desi Nuskhe
Digestion
Fitness
Gharelu Upay
Health
Health Lifestyle
Health Tips
Health Tips Hindi
Healthy Lifestyle
Home Remedies
