रात में दूध पीने के फायदे: जानिए क्यों सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

 

रात में दूध पीने के फायदे

दूध को सेहत का खजाना कहा जाता है l खासकर अगर रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पिया जाए, तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है l हमारे घरो में पुराने समय से ही रात में दूध पीने की परम्परा रही है,और इसके पीछे ठोस वजहें भी रही है l तो आइये जानते है इस लेख में की आखिर वो कौन-सी वजहें है l

H2. अच्छी और गहरी नीद आती है 

रात में दूध पीने का सबसे बड़ा फायदा है की नीद बहुत अच्छी आती है l दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है, जो दिमाग को शांत करता है l इससे तनाव कम होता है और आपको नीद जल्दी आती है l

H2. हड्डिया मजबूत बनती है 

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन D होता है l रात में दूध पीने से हमारे शरीर को रात भर कैल्शियम मिलता रहता है, जिससे हड्डिया और दांत मजबूत होते है l

H2. तनाव और थकान कम होती है 

दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर रात में गुंनगुना दूध पी लिया जाए, तो यह नसों को आराम देता है l इससे मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और थकान कम होती है l

H3. मांसपेशियो की रिकवरी में मदद

जो लोग मेहनत का काम करते है या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते है, उनके लिए रात का दूध बहुत फायदेमंद है l दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियो की मर्रम्मत में मदद करता है l

H3. इम्युनिटी मजबूत करता है

दूध में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक छमता बढ़ाते है l नियमित रूप से रात में दूध पीने से सर्दी-खांसी और कमजोरी कम होती है l

H3. वजन बढ़ाने या संतुलित रखने में मदद

कमजोर लोग अगर रात में दूध पीते है तो धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है l वही अगर दूध सादा और सीमित मात्रा में पिया जाए,तो यह वजन बिगाङता नहीं है l

ध्यान रखने वाली बातें

- दूध हमेशा गुनगुना पिएं

- बहुत ज्यादा ठंडा दूध रात में न पिएं

- अगर गैस या लैक्टोज़ की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post