कई बार आपके साथ ऐसा जरूर हुआ होगा की अचानक आपका हाथ हल्का-हल्का कापने लगता है l कभी गिलास पकड़ते समय तो, कभी लिखते समय या फिर मोबाइल चलाते समय l देखिए हल्का कापना आम बात हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए l आइये आसान भाषा में समझते है की हाथ कापने के पीछे क्या कारण है l
👉 हाथ कापने के मुख्य कारण
1. कमजोरी या भूख
अगर आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो या लम्बे समय तक कुछ न खाया हो, तो हाथ काँप सकते है l
2. तनाव और घबराहट
बहुत ज्यादा चिंता, डर या मानसिक तनाव की स्थिति में शरीर की नसे तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं, जिससे हाथ कापने लगते है l
3. ज्यादा चाय या कॉफी पीना
ज्यादा कैफीन की मात्रा लेने से भी हाथो में कम्पन महसूस हो सकता है l
4. नींद की कमी
अगर आप पूरी नींद नहीं लेते है तो इससे शरीर और दिमाग दोनों थक जाते है, जिसका असर हाथो पर भी दिख सकता है l
5. थॉयरॉइड या अन्य बीमारी
कुछ मामलो में हाथ कापना थॉयरॉइड या तंत्रिका तंत्र से जुडी समस्या का संकेत भी हो सकता है l
👉 क्या करें?
➡ समय पर संतुलित भोजन करें l
➡ पर्याप्त नींद लें (7-8 घंटे) l
➡ चाय-कॉफी पीना कम पिएं l
➡ तनाव कम करने के लिए योग या प्राणायाम करें l
➡ अगर समस्या लम्बे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें l
