वैसे तो पसीना आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है l लेकिन कुछ लोगो को खासकर हाथो और पैरो में ज्यादा पसीना आता है l कभी-कभी तो बिना गर्मी या मेहनत के भी हथेलियां और तलवे गीले हो जाते है l इससे शर्मिंदगी भी महसूस होती है l
आइये जानते है कि आखिर हाथ-पैरो में ज्यादा पसीना क्यों आता है और इसके उपाय क्या है?
👉 हाथ-पैरो में पसीना आने के कारण
1. तनाव और घबराहट
जब हम बहुत ज्यादा घबराते है या तनाव में होते है, तो शरीर तुरंत प्रतिक्रिया देता है और हथेलियों व तलवो में पसीना आने लगता है l
2. हार्मोनल बदलाव
किशोरावस्था में शरीर में हार्मोन तेजी से बदलते है, जिससे ज्यादा पसीना आ सकता है l
3. गर्म मौसम
गर्मी और उमस में शरीर ठंडा रखने के लिए पसीना निकलता है l
4. हाइपरहाइड्रोसिस
कुछ लोगो में बिना किसी खास कारण के जरुरत से ज्यादा पसीना आता है l इसे मेडिकल भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है l
5. थॉयरॉइड या अन्य समस्या
कभी-कभी ज्यादा पसीना किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है l
👉 इससे बचने के आसान उपाय
➡ हाथ-पैर साफ़ और सूखे रखें l
➡ ढीले और आरामदायक जूते पहनें l
➡ सूती मोज़े का इस्तेमाल करें l
➡ तनाव कम करने के लिए योग या गहरी सांस लें l
➡ जरुरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें l
