गर्मी में खुजली क्यों होती है? जानिए कारण और आसान घरेलु उपाय

 

गर्मी में खुजली क्यों होती है?

गर्मी के मौसम आते ही लोग बहुत परेशान हो जाते है पसीना, चिपचिपाहट और त्वचा से जुडी समस्याएं बढ़ने लगती है l इन्ही में से सबसे आम समस्या है- खुजली l कई लोगो को गर्मियों में शरीर पर लाल दाने, जलन या लगातार खुजली महसूस होती है l आइये जानते है की आखिर ऐसा होता क्यों है और इसके उपाय क्या हैं?

👉 गर्मी में खुजली होने के कारण

1. ज्यादा पसीना आना

गर्मी में हमारे शरीर से अधिक पसीना निकलता है l और जब यही पसीना हमारे त्वचा पर जमा हो जाता है, तो बैक्टीरिया पनपने लगते है, जिससे खुजली हो सकती है l

2. घमौरियां

गर्मी के मौसम में तेज धुप और उमस की वजह से घमौरियां हो जाती है, जिनमे खुजली और जलन महसूस होती है l

3. गन्दगी या साफ़-सफाई की कमी

अगर त्वचा साफ़ न रखी जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है l

4. टाइट कपड़े

सिंथेटिक या बहुत टाइट कपड़े पहनने से हवा नहीं लगती, जिससे त्वचा पर रैश और खुजली हो सकती है l

👉 गर्मी की खुजली के घरेलु उपाय

दिन में कम से कम 1-2 बार स्नान करें l

ढीलें और सूती कपड़े पहने l

नहाने के पानी में थोड़ा फिटकरी या नीम का पानी मिला सकते है l

एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक और राहत मिलती है l

ज्यादा पसीना आने पर शरीर को सूखा रखें l

👉 कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर खुजली बहुत ज्यादा बढ़ जाए, पस बन जाए, या लम्बे समय तक ठीक न हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी हैं l

Post a Comment

Previous Post Next Post