क्या रोज चाय पीना सही है? जानिए फायदे और नुकसान

 

क्या रोज चाय पीना सही है?

हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि एक इमोशन है l सुबह की शुरुआत हो या दोस्तों के साथ बातचीत- चाय हर जगह शामिल रहती है l लेकिन अक्सर ये सवाल सबके मन में होता है की क्या रोज चाय पीना सही है या नहीं?

👉 रोज चाय पीने के फायदे

1. ताजगी और एनर्जी मिलती है

चाय में कैफीन होता है, जो थकान कम करके हमारे शरीर को ताजगी देता है l

2. मूड बेहतर करती है

हल्की-सी चाय तनाव कम करने और मूड फ्रेश करने में मदद कर सकती है l

3. एंटीऑक्सीडेंट

चाय में कुछ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो शरीर को नुकसानदायक तत्वों से बचाने में सहायक होते है l

👉 ज्यादा चाय पीने के नुकसान

खाली पेट चाय पीने से गैस और एसिडिटी हो सकती है l

ज्यादा चीनी वाली चाय वजन बढ़ा सकती है l

दिन में 4-5 कप से ज्यादा चाय पीना नींद पर असर डाल सकता है l

ज्यादा कैफीन दिल की धङकन बढ़ा सकती है l

👉 कितनी चाय सही है?

अगर आप स्वस्थ है, तो दिन में 1-2 कप चाय सामान्य रूप से ठीक मानी जाती है l कोशिश करें की चाय कम से कम चीनी वाली हो, या फिर बिना चीनी वाली तो और बेहतर होती है l चाय को खाली पेट न पिएं l

Post a Comment

Previous Post Next Post