पेट में गैस बनने का कारण और घरेलू इलाज- जानिए तुरंत राहत पाने के उपाय

 

पेट में गैस बनने का कारण और घरेलू इलाज

पेट में गैस बनना लगभग हर लोगो की समस्या बन चुकी है l इसका मेजर कारण है- गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और ज्यादा तनाव लेने से यह परेशानी बढ़ती जा रही है l पेट में गैस बनने पर भारीपन, डकार आना, पेट दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है l अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बार-बार होने लगती है l

👉 पेट में गैस बनने के मुख्य कारण

1. बहुत ज्यादा मात्रा में तला-भुना खाना

ज्यादा मसाले वाला खाना पचने में समय लगता है, जिससे गैस बन सकती है l

2. जल्दी-जल्दी खाना

अगर हम खाना ठीक से चबाकर नहीं खाते, तो पाचन ठीक से नहीं हो पाता जिससे कारण गैस की समस्या बढ़ जाती है l

3. ज्यादा चाय-कॉफी पीना

खाली पेट अगर आप ज्यादा चाय या कॉफी पीते है, तो भी आपको गैस की समस्या हो सकती है l

4. कब्ज

जब हमारा पेट साफ़ नहीं हो पाता, तो हमारे पेट में गैस और दर्द बढ़ जाता है l

5. तनाव

ज्यादा चिंता और तनाव भी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है l

👉 पेट की गैस के घरेलु इलाज

 गुनगुना पानी पिएं- सुबह खाली पेट गर्म पानी फायदेमंद होता है l

अजवाइन और काला नमक- आधा चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ लें l

अदरक- अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से राहत मिलती है l

➡  हींग- हींग को पानी में मिलाकर पेट पर लगाने से भी आपको आराम मिलता है l  

रोज टहलना- खाने के बाद 10-15 मिनट टहलना जरुरी है l

👉 कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर गैस के साथ आपको तेज दर्द, उल्टी या लम्बे समय तक कब्ज बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है l 

Post a Comment

Previous Post Next Post