बाल झड़ने के कारण और उपाय- जानिए हेयर फॉल रोकने के आसान तरीके

 

बाल झड़ने के कारण और उपाय

आजकल बाल झड़ना सबके लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है l पहले के ज़माने में यह परेशानी बढ़ती उम्र में होती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोगो का भी बाल झड़ने लग गया है l बाल में कंघी करते समय या नहाते समय बालों का ज्यादा गिरना चिंता का कारण बन चूका है l लेकिन घबराने की बजाय इसके कारण समझना बहुत जरुरी है l

👉 बाल झड़ने का मुख्य कारण

1. पोषण की कमी

अगर आपके शरीर में प्रोटीन, आयरन या विटामिन की कमी हो, तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते है l

2. ज्यादा तनाव लेना

अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते है, तो इसके कारण आपके बालों की जड़े कमजोर हो सकती है, जिससे हेयर फॉल बढ़ जाता है l

3. हार्मोनल बदलाव

थायरॉइड या हार्मोन में बदलाव भी बाल झड़ने की बड़ी वजह हो सकती है l

4. गलत हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना

अगर आप बहुत ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू या बार-बार हेयर स्टाइलिंग करने से भी बाल टूटते है l

5. प्रदुषण और गन्दगी

ज्यादा धूल, मिट्टी और प्रदुषण से भी बाल कमजोर हो जाते है l

👉 बाल झड़ने से बचने के उपाय

1. संतुलित आहार लें- दाल, अंडा, हरी सब्जियां और फल शामिल करें l

2. रोज तेल से हल्की मालिश करें l

3. ज्यादे केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें l

4. तनाव कम करने के लिए योग या प्राणायाम करें l

5. पर्याप्त नींद लें (7-8 घंटे) l

👉 अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हो या सिर पर खाली जगह दिखने लगे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post