वजन तेजी से कैसे कम करें? जानिए बिलकुल आसान और घरेलु उपाय

 

वजन तेजी से कैसे कम करें?

आजकल के लोगो का अगर थोड़ा-सा भी वजन बढ़ जाता है, तो लोग परेशान हो जाते है और अपना वजन कम करना चाहते है, लेकिन गलत तरीके अपनाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है l इसलिए बहुत जरुरी है की आप वजन कम करने के लिए सही और सुरक्षित तरीका अपनाये l

सबसे पहले यह समझना बहुत जरुरी है की वजन एक दिन में नहीं बढ़ता, इसलिए इसे कम करने में भी थोड़ा समय लगता है l धैर्य और सही आदतें ही असली उपाय है l

1. सबसे पहले तो खान-पान में बदलाव करें

वजन कम करने के लिए सबसे पहले ये बहुत जरुरी है की अपनी डाइट को आप सुधारे

- सबसे पहले जंक फ़ूड, तली-भुनी चीज़ें और ज्यादा मीठा कम करें

- ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल और सलाद शामिल करें

- सफ़ेद चावल और मैदा की जगह गेहूं या मल्टीग्रैन आंटा लें

- दिन में 2-3 बार ज्यादा खाने की बजाय 4-5 बार हल्का खाएं

2. रोज व्यायाम करें

रोज कम से कम 30 मिनट तेज चलना बहुत फायदेमंद है l अगर संभव हो तो हल्की दौड़, योग या जिम भी कर सकते है l सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और ज्यादा देर तक बैठने से अगर आप बचे तो यह भी आपको मदद करता है वजन कम करने में l

3. पर्याप्त पानी पिएं

दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और फैट कम करने में मदद मिलती है l

4. नींद पूरी लें

कम नींद लेने से वजन बढ़ सकता है l रोज 7-8 घंटे की नींद जरुरी है l

👉 किन चीज़ों से बचें?

- बहुत ज्यादा डाइटिंग से बचें

- भूखे रहना

- बिना डॉक्टर के सलाह के दवाइयाँ लेना l

Post a Comment

Previous Post Next Post