ज्यादा पसीना आने का क्या कारण है? जानिए इसके वजह और उपाय

 

ज्यादा पसीना आने का क्या कारण है?

ज्यादा पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया होती है l जब हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है, तो पसीना निकलकर उसे ठंडा करने में मदद करता है l लेकिन अगर बिना ज्यादा मेहनत या गर्मी के भी बहुत अधिक पसीना आने लगे, तो यह चिंता की बात हो सकती है l कई लोगो को सर्दियों में भी या हल्का-सा काम करने पर भी बहुत ज्यादा पसीना आता है l ऐसे में यह जरुरी है की इसके पीछे का कारण क्या है समझा जाए l

👉 ज्यादा पसीना आने का मुख्य कारण

1. बहुत गर्मी या उमस

ज्यादा गर्म मौसम में पसीना आना सामान्य बात है l शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है l

2. ज्यादा तनाव और घबराहट

जब हम तनाव में होते है या घबराते है, तो हमारे शरीर की नसे सक्रिय हो जाती है, जिससे हाथ-पैर और बगल में ज्यादा पसीना आ सकता है l

3. हार्मोनल बदलाव

थायरॉयड की समस्या या हार्मोन में बदलाव के कारण भी अत्यधिक पसीना आ सकता है l

4. मोटापा

जिन लोगो का वजन ज्यादा होता है, उन्हें सामान्य से ज्यादा पसीना आ सकता है क्युकी शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है l

5. मधुमेह या अन्य बीमारी

कभी-कभी डायबिटीज़ या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी पसीना अधिक आ सकता है l अगर पसीने के साथ कमजोरी या चक्कर भी आये, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें l

👉 डॉक्टर को कब दिखाए?

- बिना कारण बहुत ज्यादा पसीना आए

- रात में सोते समय कपड़े भीग जाए

- पसीने के साथ सीने में दर्द या चक्कर हो

ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं करनी चाहिए l

👉 ज्यादा पसीना आने पर क्या करें?

- ढीले और सूती कपड़े पहनें

- पर्याप्त पानी पिएं

- तनाव कम करने के लिए योग या प्राणायाम करें

- मसालेदार भोजन कम करें

- जरुरत हो तो डॉक्टर से जांच कराएं 

Post a Comment

Previous Post Next Post