कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खायें? जानिए शरीर में ताकत लाने वाले 5 असरदार उपाय

 

कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खायें?

आजकल अधिकतर लोगों को सुबह उठते वक़्त या दिन भर कमजोरी महसूस होती है l थोड़ा-सा भी काम करने पर ही शरीर जवाब देने लगता है l ऐसे में सबका सवाल एक ही रहता है कि आखिर कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

कमजोरी का मुख्य कारण सही खान-पान की कमी, नींद पूरी न होना या शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकता है l अगर हम अपनी डाइट में सही चीज़ें शामिल कर लें, तो कमजोरी काफी हद तक दूर की जा सकती है l

कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?

1. केला

केला तुरंत ऊर्जा देने वाला फल हैं l इसमें पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत देते हैं l

2. दूध और दही खाएं

दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है l रोज एक गिलास दूध पीना फायदेमंद हैं l

3. दाल और हरी सब्जियाँ

दालों में प्रोटीन और आयरन होता है l हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती हैं l

4. सूखे मेवे

बादाम, किशमिश और खजूर शरीर को तुरंन्त ताकत देते है l सुबह खाली पेट 4-5 भीगे बादाम खाना फायदेमंद होता है l

5. गुड़ और चना

यह देसी तरीका बहुत असरदार हैं l रोज थोड़ा गुड़ और भुना चना खाने से शरीर में ताकत आती है l

👉 किन बातों का ध्यान रखें?

- जंक फ़ूड कम खाएं

- पूरी नींद लें (7-8)

- रोज थोड़ा व्यायाम करें

- पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

👉अगर आप बार-बार कमजोरी को महसूस करते है, तो अपनी डाइट में सुधार जरूर लाएं, संतुलित भोजन करें l अगर इसके बाद भी ज्यादा कमजोरी होती हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें l

Post a Comment

Previous Post Next Post