आजकल तो हर दूसरा इंसान जिम जाने के लिए उत्साहित रहता है, खासकर जो युवा लोग है l कोई अपना वजन कम करने, तो कोई अपना मसल्स बनाने के लिए जिम जाता है l लेकिन बहुत लोगो के मन में ये सवाल रहता है कि क्या जिम करना सच में सेहत के लिए अच्छा है या सिर्फ एक दिखावा है l
सच बात ये है कि अगर आप जिम को सही तरीके से करें तो यह हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है l
👉 जिम करने के फायदे
जिम करने से आपका शरीर मजबूत बनता है l रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारी मांसपेशिया मजबूत बनती है, और शरीर में फुर्ती आती है l जिम करने आपका वजन कंट्रोल में रहता है, और मोटापा कम करने में मदद मिलती है l जिम करने से हमारी दिल की सेहत अच्छी रहती है l नियमित वर्कआउट करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है l
👉 मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद
जिम सिर्फ आपके शरीर के लिए नहीं, बल्कि आपके दिमाग के लिए भी अच्छा है l एक्सरसाइज करने से तनाव कम रहता है, नींद अच्छी आती है और मूड बेहतर रहता है l जो लोग डिप्रेशन या चिंता से परेशान रहते है, उनके लिए जिम बहुत फायदेमंद हो सकता है l
👉 गलत तरीके से जिम करने के नुकसान
अगर जिम बिना जानकारी या जरुरत से ज्यादा किया जाए, तो नुकसान भी हो सकता है l ज्यादा वजन उठाने से चोट लग सकती है l बिना वार्म-अप के एक्सरसाइज करना जोड़ो और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है l
👉 तो फिर सही तरीका क्या है फिर जिम करने का
- शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें
- ट्रेनर की सलाह जरूर लें
- सही खान-पान पर ध्यान दें
- शरीर को पूरा आराम दें
👉 जिम करना हमारी सेहत के लिए अच्छा तो है ही, लेकिन तभी जब आप इसे सही तरीके और संतुलन के साथ किया जाए l दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए जिम करें l
