आजकल लोग सही और संतुलित आहार नहीं लें पाते हैं जिसके कारण लोग एनीमिया के शिकार हो जाते है l जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है l जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो इसे खून की कमी या एनीमिया कहा जाता है l यह समस्या आमतौर पर पुरुषो से ज्यादा महिलाओ और बच्चो में देखी जा रही है l
जब आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है तो आपका शरीर जल्दी थक जाता है l थोड़ा-सा भी काम करने पर ही आपको कमजोरी महसूस होने लगती है l कई बार चक्कर आना, सिर दर्द रहना और साँस फूलना भी इसके आम लक्षण है l इसके अलावा चेहरे पर पीला पड़ना, दिल की धङकन का तेज होना, हाथ-पैर ठंडे रहना और बालों का ज्यादा झड़ना भी खून की कमी की ओर इशारा करता है l
अगर आप इसे समय रहते ध्यान न दें, तो यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है l अच्छी बात यह है कि सही खान-पान से खून की कमी को काफी हद तक सही किया जा सकता है l
हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी और सरसो का साग आयरन का अच्छा स्रोत है l चुकंदर और अनार भी खून बढ़ाने में बहुत मदद करते है l रोज सुबह खाली पेट आपको गुड़ और भुना चना खाना चाहिए इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है l किशमिश, खजूर और दालों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है l
आयरन वाली चीज़ों के साथ नींबू या आंवला लेने से आपका शरीर आयरन को जल्दी अवशोषित करता है l वही, खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्युकी इससे आयरन अवशोषित नहीं हो पाता है l
अगर लक्षण ज्यादा हो, तो डॉक्टर से जांच कराना जरुरी है l सही डाइट और थोड़ी सावधानी रखी जाए तो खून की कमी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है l
