हम भारतीय लोग जबतक पेट भर के खाना न खाएं तबतक मन ही नहीं भरता l तो हमलोगो के मन में अक्सर यह सवाल रहता है की क्या रात में ज्यादा भोजन करना चाहिए या नहीं? कई लोग देर रात में पेट भर खाना खा लेते है, जबकि कुछ लोग हल्का भोजन करने की सलाह देते है l
सच यह है की रात में ज्यादा भोजन भी करना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है l क्युकी रात के समय हमारा शरीर आराम की स्थिति में चला जाता है और हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है l ऐसे में ज्यादा भोजन करना, सही से पच नहीं पाता है l
रात में भारी और ज्यादा भोजन करने से गैस, अपच, पेट भारी लगना, एसिडिटी और नींद की समस्या हो सकती है l इसके अलावा लगातार ऐसा करने से वजन बढ़ने और शुगर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है l
हालाँकि इसका मतलब यह नहीं की रात में खाना ही नहीं चाहिए l सही तरीका यह है कि रात का भोजन हल्का, संतुलित और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले किया जाए l दाल, सब्जी, रोटी या हल्का खाना सबसे सही रहेगा आपके लिए l
