आजकल लोग इस बात से बहुत परेशान रहते है की उन्हें बार-बार पेशाब क्यों आती है कभी दिन में तो कभी रात में यह परेशानी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगती है l लेकिन असल मुद्दा ये है की बार-बार पेशाब आने का कारण क्या हो सकता है?
सबसे आम कारण जिससे पेशाब बार-बार आता है- ज्यादा पानी पीना, चाय या कॉफी पीना हो सकता है क्युकी इनमे जो कैफीन होता है वो मूत्र को बढ़ाता है l इसके अलावा मूत्र संक्रमण (UTI), डायबिटीज़, प्रोस्टेट की समस्या (पुरुषो में) और कमजोर मूत्राशय भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है l
ज्यादा पेशाब आने का कारण ये भी हो सकता है- कई बार ठण्ड लगने से, तनाव या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी बार-बार पेशाब महसूस होती है l महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान यह समस्या आम समस्या है l
👉 ध्यान देने वाली बात
अगर पेशाब के साथ जलन, दर्द, बदबू या रंग बदलना दिखाई दे, तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है और ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरुरी है l
👉 कुछ आसान घरेलु उपाय
- दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन रात में जरुरत से ज्यादा पानी न पिएं
- ज्यादा चाय-कॉफी से बचे
- गुनगुना पानी पिएं
- धनिया पानी फायदेमंद हो सकता है
- साफ़-सफाई का ध्यान रखें
👉 डॉक्टर से कब दिखाएं?
अगर यह समस्या कई दिनों तक बनी रहें, पेशाब में जलन हो, खून आये या बार-बार रात में उठना पड़े- तो देर न करें और डॉक्टर से मिलें l
