नीम के पत्ते को भारत में सदियों से औषधीय पौधा माना जाता रहा है, हमारे दादा नाना के समय से ही नीम के पत्तो का इस्तेमाल हमारे शरीर को साफ़ रखने के लिए, बीमारियों से बचाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है, आज के समय में खान-पान और वातावरण दोनों ही अब शुद्ध नहीं रहे, तब नीम के पत्ते हमारी सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते है ୲ आइये इस लेख में हम जानेंगे की नीम के पत्ते खाने से क्या फायदे है और कैसे और कितनी मात्रा में नीम के पत्ते खाने चाहिए, और किन लोगो को सावधानी रखनी चाहिए ୲
H2. नीम के पत्तो में पाए जाने वाले पोषक तत्व
नीम के पत्तो में कई ऐसे तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है, जैसे: एंटीऑक्सीडेंट, एन्टीबैक्टिरीअल और एंटीफंगल गुड़, विटामिन-सी, फाइबर, कड़वे तत्व जो खून को साफ़ करते है ୲
H2. खून को साफ़ करने में मदद करता है
नीम के पत्ते ब्लड प्यूरीफायर की तरह हमारे शरीर में काम करते है, रोज सुबह नीम के पत्ते खाने से खून की गन्दगी बाहर निकलती है जिसके कारण फोड़े-फुंसी, मुहासे, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं कम होती है ୲
H2. त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाता है
अगर आपकी त्वचा पर बार-बार पिम्पल्स, दाग-धब्बे या रैशेज हो जाते है, तो नीम बहुत फायदेमंद है, नीम के पत्ते हमारे शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते है जिससे त्वचा धीरे-धीरे साफ़ होने लगती है ୲
H2. इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक
नीम के पत्ते हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को मजबूत करते है, बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार और संक्रमण से बचाव के लिए नीम का सेवन काफी उपयोगी माना जाता है ୲
H2. पेट की समस्याओं में राहत
नीम के पत्ते हमारे पेट के कीड़े खत्म करने, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में मदद करते है, नियमित सेवन से पेट हल्का रहता है, कब्ज की समस्या कम होती है ୲
H2. डॉयबिटीज़ में लाभकारी
नीम के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में मदद कर सकते है, कई लोग सुबह खाली पेट नीम के पत्ते या नीम का रस पीते है जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है ୲ (हालांकि डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह जरूर ले)
H2. मुँह और दातों की सेहत के लिए अच्छा
नीम बैक्टीरिआ को खत्म करने में हमारी मदद करता है, नीम के पत्ते चबाने या नीम की दातुन इस्तेमाल करने से मुँह की बदबू, मसूड़ों की सूजन, दातो की कमजोरी कम होती है ୲
H3. नीम के पत्ते खाने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट 4-5 ताजे नीम के पत्ते चबाये
- अगर पत्ते ज्यादा कड़वे लगे तो पानी के साथ निगल सकते है
- नीम का रस या नीम पाउडर भी लिया जा सकता है ୲
H3. कितने नीम के पत्ते खाने चाहिए
- रोजाना 4-5 पत्ते काफी होते है
- ज्यादा मात्रा में नीम खाना नुकसानदायक हो सकते है ୲
H4. नीम खाने के नुकसान (जरुरी सावधानी)
- ज्यादा नीम खाने से चक्कर या कमजोरी हो सकती है
- गर्भवती महिलाये नीम का सेवन न करे
- छोटे बच्चो को नीम बिना डॉक्टर के सलाह के न दे ୲
नीम के पत्ते खाने के फायदे अनेक है, यह हमारे शरीर को अंदर से साफ़ करता है, त्वचा को निखारता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है, अगर सही मात्रा और सही तरीके से नीम का सेवन किया जाए, तो यह एक प्राकृतिक औसधि की तरह काम करता है ୲
Q1. नीम के पत्ते खाने का सही समय क्या है?
नीम के पत्ते सुबह खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है ୲
Q2. रोज कितना नीम के पत्ते खाने चाहिए?
रोजाना 4-5 नीम के पत्ते खाना पर्याप्त होता है, ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है ୲
Q3. क्या सभी लोग नीम के पत्ते खा सकते है?
नहीं, गर्भवती महिलाये और छोटे बच्चे डॉक्टर की सलाह के बिना नीम का सेवन न करे ୲
