Vitamin D की कमी के लक्षण l Vitamin D बढ़ाने के आसान उपाय

विटामिन-डी की कमी के लक्षण

आज के समय में विटामिन-डी की कमी एक बहुत आम समस्या बन चुकी है ⵏ हैरानी की बात यह है की धुप वाले देश भारत में रहने के बावजूद बहुत सारे लोग विटामिन-डी की कमी से परेशान है,गलत खान-पान, धुप में कम निकलना और बदलती लाइफस्टाइल इसके मुख्य कारण है ⵏ विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है, क्युकी यह हमारी हड्डियों को मजबूत रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है ⵏ इस लेख में हम जानेंगे की विटामिन-डी की कमी से कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते है और विटामिन-डी को प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाया जा सकता है ⵏ

H2. विटामिन-डी क्या है और क्यों जरुरी है?

विटामिन-डी एक ऐसा विटामिन है जो हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में हमारी मदद करते है जिससे हड्डिया और दाँत मजबूत रहते है ⵏ इसके अलावा यह माँसपेसियो को ताकत देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता (इम्युनिटी) को भी मजबूत बनाता है ⵏ
अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती है ⵏ

H2. विटामिन-डी की कमी से होने वाले लक्षण 

- विटामिन-डी की कमी का सबसे आम लक्षण हड्डियों में दर्द होना है ⵏ खासकर कमर, घुटनो और पीठ में लगातार     दर्द बना रहता है ⵏ
- अगर बिना ज्यादा काम किये भी आपका शरीर थका-थका सा लगता है, कमजोरी रहती है और ऊर्जा की कमी       महसूस होती है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है ⵏ
- विटामिन-डी इम्युनिटी को मजबूत करता है ⵏ इसकी कमी होने पर सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण जल्दी             पकड़ लेते है ⵏ 
- चलते समय पैरो में दर्द, सीढिया चढ़ने में परेशानी या मांसपेसियों में जकङन विटामिन-डी की कमी से हो सकती     है ⵏ   
- जरुरत से ज्यादा बाल झड़ना भी विटामिन-डी की कमी का एक कारण हो सकता है, खासकर महिलाओ में ⵏ
- विटामिन-डी की कमी से मानशिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है ⵏ कई बार चिड़चिड़ापन, उदासी और डिप्प्रेशन     जैसी समस्याएं होने लगती है ⵏ

H3. विटामिन-डी की कमी के मुख्य कारण 

- धुप में कम निकलना 
- ज्यादातर समय घर या ऑफिस के अंदर रहना 
- गलत खान-पान 
- उम्र बढ़ना 
- मोटापा 
- पाचन से जुड़ी समस्याएं 

H3. विटामिन-डी कैसे बढ़ाए?(प्राकृतिक तरीके)

- विटामिन-डी का सबसे अच्छा श्रोत सूरज की रोशनी है इसलिए सुबह 8 से 11 बजे के बीच 15-30 मिनट तक धुप      में बैठे चेहरे, हाथ और पैरो पर धुप लगने दे ⵏ
- विटामिन-डी युक्त भोजन खाये ⵏ कुछ खाद्य पदार्थ विटामिन-डी बढ़ाने में मदद करते है जैसे- दूध और दही,            पनीर, मशरूम फोर्टिफाइड अनाज और दूध ⵏ
- नियमित एक्सरसाइज करे ⵏ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, योग और सुबह की सैर से शरीर विटामिन-डी को बेहतर    तरीके से उपयोग कर पाता है ⵏ
- संतुलित आहार ले ⵏ कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ संतुलित भोजन करने से विटामिन-डी का असर    और अच्छा होता है ⵏ
अगर कमी ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन-डी सप्लीमेंट लिया जा सकता है ⵏ बिना सलाह के दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है ⵏ

H4. विटामिन-डी की कमी को नजरअंदाज करने के नुकसान 

अगर विटामिन-डी की कमी को समय रहते ठीक न किया जाए तो यह आगे चलकर ये बड़ी समस्या बन सकती है ⵏ जैसे- हड्डिया कमजोर होना, बार-बार फ्रैक्चर, इम्युनिटी का कमजोर होना, दिल और मांपेशियों से जुडी समस्या ⵏ

Vitamin D हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी माना गया है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इसकी कमी आम हो गयी है ⵏ अगर समय रहते इसके लक्षण को पहचान लिया जाए और सही खान-पान, धुप और जीवन शैली अपनाई जाए, तो Vitamin D की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है ⵏ स्वस्थ रहने के लिए रोज थोड़ी धुप जरूर ले और संतुलित आहार अपनाएं ⵏ

Post a Comment

Previous Post Next Post