वजन कैसे घटाएं: बिलकुल आसान और घरेलु नुस्खे से

 

वजन कैसे घटाएं घरेलु उपाय

आज के समय में बढ़ता हुआ वजन सिर्फ अच्छा न दिखने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है, मोटापे से आपको थकान होने लगता है, साँस फूलने लगती है, डायबिटीज, ब्लड प्रेसर जैसी समस्याएं होने लगती है, आज के समय में सबसे अच्छी बात है की वजन घटाने के लिए महँगी दवाइयों की या जिम करने की जरुरत नहीं है, आप कुछ घरेलु उपायों से वजन को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से कम किया जा सकता है l

H2. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिए 

सुबह उठते ही आप सबसे पहले एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिए, यह आपका वजन घटाने में आपकी मदद करता है, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और जमा हुयी चर्बी को पिघलाने में आपकी मदद करता है l अगर आप चाहे बेहतर असर के लिए तो गुनगुने पानी में आधा नींबू या एक चम्मच शहद के साथ ले सकते है l

H2. सही समय पर और सही मात्रा में ही भोजन करे 

हम सबसे पहले गलती यही करते है कि अनियमित समय पर भोजन करते है यही सबसे बड़ा कारण है वजन बढ़ने का, सबसे पहले 3 बड़े भोजन की जगह 5-6 छोटे भोजन करे, ज्यादा देर तक भूखे न रहे, रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं l

H2. घर का बना सादा खाना ही खाएं 

अगर आप सच में अपना वजन घटाने चाहते है, तो बाहर का तला-भुना हुआ खाना बिलकुल न ले, इन सब चीज़ो से बिलकुल दूर रहे- समोसा, पकोड़े, पिज़्ज़ा, बर्गर  ज्यादा मीठा यह सब चीज़ें सबसे बड़ा कारण बनती है मोटापे के लिए, तो क्या खायें फिर- आप दाल, रोटी, सब्जी, सलाद, दही ये सब का सेवन करे ⵏ

H2. रोजाना 30 मिनट पैदल चले

वजन घटाने के लिए चलना सबसे सुरक्षित और आसान एक्सरसाइज है, अगर आप रोज 30-40 तेज चाल से टहलते है तो चर्बी कम होती है, दिल स्वस्थ रहता है, शरीर एक्टिव रहता है, या हल्का रनिंग भी कर सकते है इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है l

H2. रात को हल्का खाना खाये 

हम अक्सर रात के समय भरपूर मात्रा में भोजन करते है जिससे हमारा वजन बढ़ना लाजमी है, इसलिए आप रात को हल्का भोजन करे जैसे- एक से दो रोटी, हलकी सब्जी, दाल या सूप l रात में चावल या मीठा सामान बिलकुल न खाये।

H2. भरपूर नीद ले 

कम नीद लेने से हमारे हार्मोन्स बिगडने लगते है, जिससे वजन बढ़ने लगता है इसलिए रोज 7-8 घंटे नीद ले, देर रात मोबाइल देखने से बचे अच्छी नीद से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

H2.  ग्रीन टी या हर्बल चाय पिए 

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है, दिन में  1-2 कप से ज्यादा न पिए ।

H2. तनाव से दूर रहे 

ज्यादा तनाव लेने से लोग ज्यादा मात्रा में भोजन करने लगते है हम, जिससे वजन बढ़ने लगता है। तनाव कम करने के लिए योग करे, गहरी साँस ले, पसंद का काम करे जिससे तनाव कम होगा।

H3. वजन घटाने में क्या न करे 

-अचानक खाना बिलकुल कम न करे 
- भूखे रहकर वजन घटाने की बिलकुल कोशिश न करे 
- बिना डॉक्टर की सलाह की दवाइया न ले।

H4. परिणाम 

वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस जरुरत है धैर्य और नीयमितता की, अगर आप ऊपर बताये गए घरेलु नुस्खों को अपनाते है तो, बिना किसी नुकसान के वजन कम कर सकते है और खुद को स्वस्थ रख सकते है। धन्यवाद 🙏

H5. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या घरेलु उपायों से सच में वजन घटता है? 

हाँ, अगर सही तरीको से एक्सरसाइज और नियमित रूप से खान-पान करे तो वजन कम किये जा सकते है ⵏ

Q2. वजन घटाने में कितना समय लगता है? 

यह आपके शरीर और दिनचर्या पर निर्भर करता है की कितना समय लगेगा वजन को घटने के लिए ⵏ

Q3. क्या बिना एक्सरसाइज वजन घट सकता है? 

थोड़ा बहुत यह संभव है की बिना एक्सरसाइज के वजन  घटाया जा सकता है, लेकिन हलकी एक्सरसाइज से परिणाम जल्दी आते है ⵏ 

Post a Comment

Previous Post Next Post