प्रदुषण से बचने के उपाय: आज के समय में खुद और परिवार को सुरक्षित कैसे रखें

                          प्रदूषण से बचने के उपाय

आज के समय में प्रदूषण (Pollution) हमारी जिंदगी का एक बड़ा खतरा बन चूका है, चाहे हवा हो, पानी हो या फिर खाने पीने की चीज़ें हर जगह प्रदूषण का असर साफ़ दिखाई देता है l खासकर भारत के कई शहरो में वायु प्रदूषण इतना बढ़ चूका है कि साँस लेना भी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में जरुरी है कि हम प्रदूषण से बचने के सही उपाय अपनाये और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा करे ⵏ

H2. प्रदूषण क्या है?

जब हवा, पानी, मिट्टी या वातावरण में हानिकारक तत्व मिल जाते है और वे इंसान, जानवर या प्रकृति को नुकसान पहुंचाने लगते है, तो उसे प्रदूषण कहा जाता है l

H3. वायु प्रदूषण से बचने बचने के उपाय 

वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक माना जाता है क्युकी इसका सीधा असर हमारे फेफड़ो और दिल पर पड़ता है l
- अगर आपके इलाके में AQI ज्यादा रहता है, तो बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क जरूर पहने l
- बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में सुबह-सुबह टहलना बंद कर दे, क्युकी उस समय हवा में प्रदूषक कण ज्यादा      होते है ⵏ
- घर के अंदर तुलसी, एलोवेरा, स्नेक प्लांट जैसे पौधे लगाए, ये हवा को साफ़ करने में मदद करते है l
- धूम्रपान से दूर रहे सिगरेट या बीड़ी न केवल अपने लिए बल्कि आसपास के लोगो को हानि पहुंचाता है l

H3. जल प्रदुषण से बचने के उपाय 
 
गन्दा पानी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है इसलिए साफ और फ़िल्टर किया हुआ पानी पिए RO या उबला हुआ पानी पीना ज्यादा सुरक्षित रहेगा, खुले  पानी के स्रोतों से बचे तालाब, नदी या हैंडपंप का पानी बिना जांच के नहीं पीना चाहिए, प्लास्टिक और कचरा पानी में न डाले, यह नदियों और भूमि जल को प्रदूषित करता है I

H3. ध्वनि प्रदूषण से बचाव 

तेज आवाज भी हमारे दिमाग और कानो पर बुरा प्रभाव डालता है l तेज आवाज से दुरी बनाये रखे, बहुत ज्यादा हॉर्न, लाउडस्पीकर और तेज म्यूजिक से बचे, इयरफोन का सिमित उपयोग करे लगातार तेज आवाज में इयरफोन लगाने से सुनने की छमता कम हो सकती है l

H3. खाने-पीने में सावधानी रखे 

प्रदूषण का असर हमारे खाने पर भी पड़ता है l ताजा और घर का बना हुआ खाना खाये, ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेट वाले फ़ूड से बचे, हरी सब्जिया और फल अच्छे से धोये सब्जिया पर कीटनाशक और धुल लगी हो सकती है l इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन ले- आवला, हल्दी, अदरक, शहद और तुलसी की, ये रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाते है l

H3. बच्चो और बुजुर्गो के लिए विशेष सावधानी

बच्चे और बुजुर्ग लोग प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित होते है 
- बच्चो को ज्यादा प्रदूषण में बाहर खेलने न भेजे 
- बुजुर्गो को नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहे 
- साँस की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे 

H3.  प्रदूषण कम करने में हमारी भूमिका 

सिर्फ बचाव ही नहीं, हमें प्रदूषण कम करने की भी कोशिश करनी चाहिए l
- ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए 
- निजी वाहन की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करे 
- प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करे 
- कचरे को सही तरीके से अलग-अलग करे 

H4. परिणाम 

प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, लेकिन सही जानकारी और थोड़ी-सी सावधानी से हम खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है, अगर हम आज से ही छोटे-छोटे कदम उठाये, तो न सिर्फ हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी साफ़ वातावरण मिलेगा- याद रखे स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण बहुत जरुरी है l

H2. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) 

H3. सबसे खतरनाक प्रदूषण कौन सा है ?
वायु प्रदूषण आज के समय में ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्युकी यह सीधे साँस के जरिये शरीर में प्रवेश करता है, जो की बहुत खतरनाक है आपके लिए ⵏ

H3. क्या मास्क पहनने से सच में फायदा होता है ?
हां, मास्क पहनने से फायदा होता है, सही क़्वालिटी का मास्क प्रदूषण से काफी हद तक बचाव करता है ।

H3. घर के पौधे हवा साफ़ करते है क्या ?
हाँ, कुछ पौधे हवा में मौजूद जहरीले तत्वों को कम करने में मदद करते है, ये आपको वायु प्रदूषण से बचने में मदद करते है l

Post a Comment

Previous Post Next Post