सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने की आदत हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है,आयुर्वेद से आधुनिक विज्ञानं तक,सभी में सुबह पानी पीने
को सेहत के लिए जरुरी बताया गया है ! लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर को कितने फायदे मिलते है,और इसे सही तरीके से कैसे पीने चाहिए
इस लेखन में हम विस्तार से जानेंगे की सुबह खाली पेट पानी पीने का फायदा,सही मात्रा,और सही तरीका और किन लोगो को सावधानियां रखनी चाहिए
सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे
1. पाचन तंत्र मजबूत होता है -
सुबह खाली पेट पानी पीने से आपका पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है,यह पेट और आंत की सफाई करता है जिससे पेट में कब्ज,गैस,एसिडिटी और अपच जैसे समस्याओं से राहत मिलती है,अगर आप रोज सुबह खाली पेट पानी पीते है तो खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है I
2. शरीर से जहरीले तत्त्व बाहर निकलते है -
रात के समय शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स (जहरीले तत्त्व) जमा हो जाते है,जिससे हज़ारो बीमारिया जन्म लेती है,सुबह पानी पीने से ये टॉक्सिन्स पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है,जिसके वजह से शरीरअंदर से पूरी तरह साफ़ हो जाता है l
3. वजन घटाने में मदद करता है -
अगर आप अपने मोटापे से बहुत ज्यादा परेशान है,और अपना वजन कम करना चाहते है,तो सुबह खाली पेट पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है,साथ ही इससे भूख भी कंट्रोल रहती है,जिससे ओवरईटिंग से आप बचते है l
4.किडनी के लिए फायदेमंद -
सुबह खाली पेट पानी पीने से किडनी सही तरीके से काम करती है, यह यूरिन के जरिये गन्दगी को बाहर निकालती है,और किडनी में स्टोन होने से बचाती है l
5. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है -
पानी शरीर में कोशिकाओं को सक्रिय करता है,जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ता है,नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी पीने वाले लोगो को हज़ारो तरीको के बीमारी से मुक्ति मिलती है l
सुबह खाली पेट पानी पीने का सही तरीका
- सुबह उठते ही सबसे पहले 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए
- पानी साधारण तापमान का होना चाहिए
- बहुत ठंडा पानी न पिए
- धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पानी पिए
- पानी पीने के कम से कम 30 मिनट बाद ही चाय या नास्ता करे
किन लोगो को सावधानी रखनी चाहिए
- जिन्हे बहुत ज्यादा एसिडिटी की समस्या हो,या अल्सर की समस्या हो
- जिनको बार-बार उल्टी आती है,या पेट दर्द की समस्या हो
- बहुत ठंढा पानी पीने से भी बचे
अगर किसी को ज्यादा समस्या हो,तो पहले डॉक्टर से सलाह ले l
गुनगुना पानी पीने के अतिरिक्त फायदे
अगर आप सुबह गुनगुना पानी पीते है,तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है,गुनगुना पानी वजन घटाने में मदद करता है
पाचन सुधारने में और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है l
परिणाम
सुबह खाली पेट पानी पीना एक सरल और बहुत अच्छी आदत है,यह शरीर को अंदर से साफ़ रखता है,पाचन क्रिया को सुधारता है,त्वचा में निखार लाता है,और कई बीमारियों से आपको बचाता है,अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है,तो आज से ही सुबह खाली पेट पानी पिने की आदत डाले l
