1. आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व
आंवला पोषक तत्वों का भंडार है इसमें कई तरह के जरुरी विटामिन और मिनरल पाए जाते है,जैसे :
- विटामिन C ( संतरे से भी ज्यादा )
- आयरन
- कैल्शियम
- फाइबर
- एंटीऑक्सीडेंट
- अमीनो एसिड
इन सभी तत्वों की वजह से आंवला शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है l
2. आंवला खाने के मुख्य फायदे
रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाता है
- आंवले में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है नियमित आंवला खाने से सर्दी खांसी , भुखार और संक्रमण से बचाव होता है l
3. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
- अगर आपको गैस , कब्ज या अपच की समस्या रहती है तो आंवला बहुत्त ही फायदेमंद है यह पेट को साफ़ रखता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है l
4. बालो के लिए वरदान
- आंवला बालो को झड़ने से रोकता है,समय से पहले सफ़ेद होने से बचता है,बालो को मजबूत और चमकदार बनाता है इसलिए आंवला तेल और आंवला पाउडर का उपयोग बालो के लिए किया जाता है l
5. त्वचा को चमकदार बनाता है
- आंवला त्वचा से पिंपल, दाग धब्बे, झुर्रिया कम करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है l
6. आँखों की रोशनी बढ़ाता है
- आंवला आँखों के लिए बहुत लाभकारी होता है यह आँखों की कमजोरी को दूर करता है और दृष्टि शक्ति को बेहतर बनाता है l
7. दिल को स्वस्थ रखता है
- आंवला ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है यह ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधरता है l
8. डॉयबिटीज़ में फायदेमंद होता है आंवला
- आंवला ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत लाभदायक माना जाता है l
आंवला खाने के तरीके
आप आंवले को कई तरीको से खा सकते है:
- कच्चा आंवला
- आंवला जूस
- आंवला मुरब्बा
- सूखा आंवला
- आंवला चूर्ण
- सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है l
आंवला कब और कितना खाना चाहिए
- रोज एक आंवला या
- 20-30 ml आंवला जूस पर्याप्त होता है
ज्यादा मात्रा में आंवला खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है l
आंवले से नुकसान ( जरुरी जानकारी )
हालाकिं आंवला बहुत फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगो को सावधानी रखनी चाहिए :
- लो BP वाले को
- बहुत ज्यादा ठंड में
- खाली पेट ज्यादा मात्रा में
अगर किसी बीमारी की दवा चल रही हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले
